शुक्रवार के दिन रहेगा आर्द्रा नक्षत्र, कर लेंगे ये उपाय तो सुधर जाएगी आर्थिक स्थिति
शुक्रवार के दिन आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। राहु के इस नक्षत्र में कुछ उपाय करने से आपको आर्थिक लाभ और करियर क्षेत्र में अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

आकाशमंडल में सत्ताइस नक्षत्र स्थित हैं। इन सत्ताइस नक्षत्रों में से आर्द्रा को छठा नक्षत्र माना जाता है। आर्द्रा का अर्थ होता है- नमी। आंख में आने वाले आंसुओं को इस नमी के साथ जोड़कर देखा जाता है। आर्द्रा नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह भी आंसू की बूंदों को ही माना जाता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार भगवान शिव के रुद्र रूप को आर्द्रा नक्षत्र का अधिपति देवता माना जाता है। इसके अलावा आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी राहु हैं और इस नक्षत्र के चारों चरण मिथुन राशि में आते है लिहाजा इसकी राशि मिथुन है। वनस्पतियों में आर्द्रा नक्षत्र का संबंध शीशम के पेड़ से बताया गया है। आर्द्रा नक्षत्र 2 अप्रैल शुक्रवार के दिन दोपहर 1 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। आइए ऐसे में आचार्य इंदु प्रकाश से जान लेते हैं कि शुक्रवार के दिन आर्द्रा नक्षत्र में किन उपायों को करने से आपको जीवन में आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है।
आर्द्रा नक्षत्र में करें ये उपाय
- यदि आप अपने बिजनेस को दूसरे राज्य में फैलाना चाहते हैं या विदेश में व्यापार करना चाहते हैं या बिजनेस को बहुत आगे बढ़ता देखना चाहते हैं तो आर्द्रा नक्षत्र के दौरान हाथ में कच्चा कोयला लेकर बहते जल में प्रवाहित कर दें और संभव हो तो चांदी की एक ठोस गोली अपने ऑफिस या दुकान की तिजोरी में रख दें। आज ऐसा करने से आपके बिजनेस में दिन-रात तरक्की ही तरक्की होगी।
- यदि आप पर घर-परिवार की बहुत अधिक जिम्मेदारियां हैं, लेकिन आर्थिक समस्या के चलते आप उन्हें पूरा नहीं कर पा रहे हैं तो आर्द्रा नक्षत्र में रात को सोते समय अपने सिरहाने पर चन्दन का छोटा-सा टुकड़ा रख कर सोएं और सुबह उस चन्दन को राहु के मंत्र का जप करते हुए जल में प्रवाहित कर दें। मंत्र है-‘ऊँ भ्रां भ्रीं भ्रौं स: राहवे नम:’आज ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे करके सुधरने लगेगी।
- यदि आप विदेश में नौकरी करने के इच्छुक हैं और जल्द से जल्द वहां सेटेल होना चाहते हैं तो आर्द्रा नक्षत्र में एक कच्चा नारियल और साथ ही 11 साबुत बादाम लें। अब नारियल और बादाम को एक काले कपड़े में बांधकर बहते जल में प्रवाहित कर दें। आज ऐसा करने से आपकी इच्छा जल्द ही पूरी होगी।
- अगर आप अपने सौभाग्य में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो इसके लिये आज के दिन एक रुपये का सिक्का लें और उसे अपने मन्दिर में मां लक्ष्मी के आगे रख दें। अब सबसे पहले मां लक्ष्मी की उचित प्रकार से पूजा-अर्चना करें। फिर उस सिक्के की भी उसी प्रकार से पूजा करें और आज पूरे दिन उसे मन्दिर में ही रखा रहने दें। अगले दिन उस सिक्के को उठाकर एक लाल कपड़े में बांधकर अपने पास रख लें। आज ये उपाय करने से आपके सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी।
- यदि आपको लाख मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल पा रही, उसमें कोई न कोई अड़चन आ रही है तो आर्द्रा नक्षत्र में अपने घर के मंदिर में एक छोटी-सी लकड़ी की चौकी रखें और उस पर गंगाजल से छींटा मारें। अब उस चौकी पर पीले रंग का कपड़ा बिछाएं और मां सरस्वती की प्रतिमा को उस चौकी पर स्थापित करके, पीले रंग का वस्त्र मां को पहनाएं और सोलह श्रृंगार से मां को सजाएं। इसके बाद देवी मां के चरणों में सफेद पुष्प अर्पित करके खोए की मीठाई का भोग लगाएं। आज ऐसा करने से आपकी सफलता सुनिश्चित होगी।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-
Navpancham Yog: राहु-गुरु अचानक पलट देंगे इन 3 राशियों की किस्मत, मई में इस दिन बनाएंगे नवपंचम योग