1. Hindi News
  2. धर्म
  3. इस खास लग्न में जन्मी लड़कियां होती हैं भाग्यशाली, पति की भी चमका देती हैं किस्मत!

इस खास लग्न में जन्मी लड़कियां होती हैं भाग्यशाली, पति की भी चमका देती हैं किस्मत!

Lucky Lagna: कुंडली के प्रथम भाव को लग्न कहा जाता है। ये लग्न ही व्यक्ति के व्यक्तित्व, भाग्य, स्वभाव और जीवन की दिशा को तय करता है। ज्योतिष शास्त्र में एक ऐसे खास लग्न का जिक्र किया गया है जिसमें जन्मी लड़कियां किस्मत की धनी मानी जाती हैं।

lagna- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH.COM पति के लिए भाग्यशाली होती हैं इस लग्न वाली लड़कियां

Lucky Lagna Astrology: ज्योतिष अनुसार एक खास लग्न में जन्मी लड़कियां अपने साथ अनूठा भाग्य लेकर आती हैं। जहां भी इनके शुभ कदम पड़ते हैं वहां खुशहाली और समृद्धि खुद ब खुद चली आती है। ये न सिर्फ अपने लिए भाग्यशाली होते हैं बल्कि अपने पति की भी किस्मत की चाबी होती हैं। ये अपने साथ राजयोग लेकर आती हैं जिसका फायदा सबसे ज्यादा इनके पति को मिलता है। चलिए जानते हैं ये किस लग्न की लड़कियां हैं।

कर्क लग्न की लड़कियां

  • कर्क लग्न की लड़कियां किस्मत की धनी मानी जाती हैं।
  • इस लग्न की लड़कियां बेहद भावुक, केयरिंग और परिवार को साथ लेकर चलने वाली होती हैं।
  • ये अपनी जिम्मेदारियों को दिल से निभाती हैं। 
  • ये अपने पति से बेहद प्यार करने वाली होती हैं और विवाह के बाद पति की सोई हुई किस्मत जगा देती हैं।
  • इनके रहते इनका पति तनावमुक्त होकर अपने करियर में खूब ऊंचाइयां छूता है।
  • ये लड़कियां दिल की बहुत साफ और भावुक होती हैं। दूसरों के दुख को बहुत जल्दी महसूस कर लेती हैं।
  • ये दिमाग की बजाय दिल से फैसले लेती हैं।
  • ये अपनों को लेकर काफी इमोशनल और केयरिंग होती हैं। चाहे इनके माता-पिता हो, पार्टनर हो या दोस्त, ये सभी का एक मां की तरह ख्याल रखती हैं।
  • चूंकि इन पर मन के कारक चंद्रमा का प्रभाव रहता है इसलिए इस लग्न की लड़कियां थोड़ी मूडी स्वभाव की भी होती हैं।
  • ये पल में ही बहुत खुश भी हो जाती हैं और अगले ही पल किसी पुरानी बात को लेकर दुखी भी हो जाती हैं। इनके मूड को समझना आसान नहीं होता।
  • इनकी 'सिक्स्थ सेंस' बहुत मजबूत होती है। ये किसी भी इंसान को तुरंत ही भांप लेती हैं। इतना ही नहीं ये भविष्य में होने वाली घटनाओं का भी पहले ही सटीक अंदाजा लगा लेती हैं।
  • घर और परिवार वालों से इनका गहरा लगाव होता है, इसलिए ये अपनों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की सोचती हैं। 
  • ये रिश्तों के मामले में बेहद वफादार होती हैं।
  • ये एक बार जिसे अपना मान लेती हैं फिर उसका साथ जिंदगी भर नहीं छोड़ती हैं।
  • ये करियर में बहुत ऊंचा मुकाम हासिल करती हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

July Horoscope 2026: जुलाई में सिंह सहित इन 3 राशियों के करियर में आएगा बड़ा उछाल, खुलेंगे सफलता के द्वार!