1. Hindi News
  2. धर्म
  3. July Horoscope 2026: जुलाई में सिंह सहित इन 3 राशियों के करियर में आएगा बड़ा उछाल, खुलेंगे सफलता के द्वार!

July Horoscope 2026: जुलाई में सिंह सहित इन 3 राशियों के करियर में आएगा बड़ा उछाल, खुलेंगे सफलता के द्वार!

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Jun 19, 2026 12:56 pm IST,  Updated : Jun 19, 2026 12:57 pm IST

July Horoscope 2026: जुलाई का महीना 3 राशियों के लिए बेहद लकी साबित होगा। इन राशियों को करियर में सुनहरी सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति भी पहले से काफी मजबूत हो जाएगी। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी लकी राशियां हैं।

july rashi- India TV Hindi
जुलाई की लकी राशियां Image Source : CANVA

July Horoscope 2026: ज्योतिष शास्त्र अनुसार जुलाई में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है, जिसका तीन राशियों पर बेहद शुभ प्रभाव पड़ता हुआ नजर आ रहा है। इस महीने बुध, शुक्र और सूर्य ये तीनों ग्रह अपनी-अपनी राशि बदलेंगे और इन गोचरों से कई प्रकार के शुभ योगों का निर्माण होगा। ये शुभ योग इन राशियों को सुनहरी सफलता प्रदान करेंगे। इस महीने आपके लिए तरक्की और सफलता के द्वार खुल जाएंगे। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

सिंह राशि 

सिंह राशि वालों के लिए जुलाई का महीना शानदार साबित होगा। इस महीने आपको करियर में अपार सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर तारीफ होगी। आपके सीनियर आपके काम से प्रभावित होंगे। जिससे आपको प्रमोशन मिल सकता है। जो लोग खुद का नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, उन्हें जुलाई में इस कार्य में सफलता मिलेगी। निवेश से भी आप अच्छा लाभ प्राप्त कर सकेंगे। पैतृक संपत्ति से अच्छा पैसा बनाने में कामयाब रहेंगे।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वालों के लिए जुलाई का महीना शानदार रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। मनचाही नौकरी मिलने के भी प्रबल आसार हैं। बड़ी कंपनियों से जॉब के अच्छे ऑफर्स आ सकते हैं। बिजनेस में भी तगड़ा मुनाफा होने के प्रबल आसार हैं। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। आपके हाथ कोई बड़ा प्रोजेक्ट लग सकता है। माता-पिता का हर काम में सहयोग मिलेगा। मकान या वाहन की खरीदारी के शुभ योग बन रहे हैं। साझेदारी के काम में भी अच्छा लाभ प्राप्त होगा।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए जुलाई का महीना बेहद शुभ साबित होगा। करियर में सुनहरी सफलता मिलेगी। आमदनी बढ़ने के भी प्रबल आसार हैं। अचानक से धन प्राप्ति के रास्ते खुलेंगे। नई नौकरी मिलने के भी शुभ योग बन रहे हैं। नये काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। भाग्य का हर काम में साथ मिलेगा। अटके हुए प्रोजेक्ट्स दोबारा शुरू हो सकते हैं। जुलाई के महीने में कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। किसी पुराने निवेश से बंपर लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है। गाड़ी की खरीदारी के योग बन रहे हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Numerology: मैग्नेटिक पर्सनालिटी के मालिक होते हैं इस मूलांक के लोग, हर दिल पर करते हैं राज!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।