गुरु ग्रह और चंद्रमा के बीच 26 जुलाई की सुबह राशि परिवर्तन योग बनेगा। राशि परिवर्तन योग तब बनता है जब कोई भी दो ग्रह एक-दूसरे की राशियों में विराजमान होते हैं। 26 जुलाई की सुबह गुरु, चंद्रमा की राशि कर्क में होंगे और चंद्रमा, गुरु ग्रह की राशि धनु में होंगे और राशि परिवर्तन योग बनेगा। इस शुभ योग के बनने से कुछ राशियों को जीवन में बेहद सुखद परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इन राशियों को करियर और आर्थिक क्षेत्र में मनचाहे परिणाम मिलने के योग हैं। आइए जान लेते हैं इन राशियों के बारे में।
मिथुन राशि
गुरु वर्तमान में आपकी राशि से द्वितीय भाव यानि धन भाव में हैं। वहीं चंद्रमा 26 जुलाई की सुबह आपकी राशि से सप्तम भाव में गोचर करेंगे और गुरु-चंद्र के बीच राशि परिवर्तन योग बनेगा। इस योग के बनने से आपकी सामाजिक स्तर पर ख्याति प्राप्त हो सकती है। कहीं धन अटका हुआ था तो वापस मिलने के योग हैं। इस राशि के जातक पैतृक संपत्ति से भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कारोबारियों की योजनाएं सफल हो सकती हैं। इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को अचानक से पदोन्नति मिलने के भी योग हैं। कुछ लोग अपना काम शुरू करने का विचार बना सकते हैं।
तुला राशि
गुरु ग्रह आपकी राशि से दसवें भाव यानि कर्म भाव में विराजमान हैं और चंद्रमा का गोचर 26 जुलाई को आपके पराक्रम भाव में होगा। इसलिए 26 जुलाई के बाद के कुछ दिन आपके लिए बेहद सुखद साबित हो सकते हैं। कारोबारियों को कोई बड़ी डील मिलने के योग हैं।इसके साथ ही जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा लेने वाले हैं उनको भी सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर रह सकती है और आप जीवन का आनंद लेते देखे जा सकते हैं। शुभ फल प्राप्ति के लिए आप उपाय के तौर पर मां लक्ष्मी के मंत्रों का जप कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
मंगल के स्वामित्व वाली वृश्चिक राशि के जातकों के लिए राशि परिवर्तन योग का बनना बेहद सुखद रह सकता है। ऐसा इसलिए कि चंद्रमा इस योग के दौरान आपके धन भाव में रहेंगे और गुरु भाग्य भाव में। इसलिए आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिल सकता है और आर्थिक उन्नति के भी अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। जो लोग लंबे समय से नौकरी में परिवर्तन करना चाहते थे उनकी मनोकामना पूरी हो सकती है। विदेशों से जुड़ा काम करने वालों को पदोन्नति मिलने के योग हैं। इस योग के चलते आपको पारिवारिक जीवन में भी सुखद फल मिल सकते हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें:
सावन का तीसरा सोमवार और नाग पंचमी एक साथ, सालों बाद बन रहा है ये दुर्लभ संयोग, जानिए क्यों रहेगा खास