1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Guru Gochar: गुरु का मिथुन राशि में होगा गोचर, 14 मई से इन राशियों के वैवाहिक और प्रेम जीवन में आएगा सुधार

Guru Gochar: गुरु का मिथुन राशि में होगा गोचर, 14 मई से इन राशियों के वैवाहिक और प्रेम जीवन में आएगा सुधार

Guru Gochar: गुरु ग्रह 14 मई को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर कर जाएंगे। गुरु के इस गोचर से किन राशियों के प्रेम और वैवाहिक जीवन में अच्छे बदलाव आ सकते हैं, आइए जानते हैं।

Jupiter Transit- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL गुरु गोचर 2025

गुरु ग्रह 14 मई को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर कर जाएंगे। शुभ ग्रह गुरु का मिथुन राशि में आना कुछ राशियों के प्रेम और वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। वहीं इस राशि के कुछ जातक विवाह के बंधन में भी इस दौरान बंध सकते हैं। करियर और सामाजिक जीवन के लिए भी गुरु का यह गोचर इन 3 राशियों के लिए शुभ साबित हो सकता है। आइए जान लेते हैं कौन सी हैं राशियां। 

मिथुन राशि

गुरु ग्रह आपकी राशि में गोचर करेंगे। आपके प्रथम भाव में बैठकर गुरु की दृष्टि आपके सप्तम भाव पर होगी जिसे विवाह का भाव कहा जाता है। गुरु की दृष्टि के चलते आपको वैवाहिक जीवन में सुख प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय आप बिता पाएंगे। इसके साथ ही जीवनसाथी को उनके कार्यक्षेत्र में भी लाभ प्राप्त होगा। प्रेम की डोर भी इस दौरान मजबूत होगी, कुछ प्रेमी जोड़े विवाह के बंधन में भी इस दौरान बंध सकते हैं। करियर के क्षेत्र में भी आपको उपलब्धि मिलेगी। साझेदारी का कारोबार आपको फायदा पहुंचाएगा। 

तुला राशि

गुरु आपके लिए तृतीय और पंचम भाव के स्वामी हैं। वहीं गुरु का गोचर आपके नवम भाव में होगा। वहीं गुरु पंचम दृष्टि से तुला राशि को देखेंगे। ज्योतिष में यह अच्छा संयोग माना गया है। इसलिए गुरु के गोचर के बाद आपके प्रेम संबंध मजबूत होंगे। कुछ लोगों को सच्चा साथी भी इस दौरान मिल सकता है। गुरु गोचर के बाद आप पार्टनर के साथ कहीं घूमने निकल सकते हैं, यात्रा यादगार होगी। वैवाहिक जीवन में भी तुला राशि के जातकों को अच्छे बदलाव दिखेंगे, कई गिले शिकवे दूर हो सकते हैं। इस राशि के शिक्षार्थियों के लिए भी यह समय काफी अच्छा रह सकता है। 

धनु राशि 

गुरु आपकी ही राशि के स्वामी हैं और आपकी राशि से सप्तम भाव में गुरु का गोचर होगा। गुरु के इस गोचर से इस राशि के उन लोगों की परेशानियां दूर होंगी, जिनके विवाह में देरी आ रही है। साथ ही विवाहित लोग भी जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बिठा पाएंगे। पारिवारिक जीवन में भी खुशियां आपको प्राप्त हो सकती हैं। इस राशि के प्रेमी जोड़ों के जीवन में भी सुखद बदलाव देखने को मिल सकते हैं। गुरु के गोचर से सामाजिक स्तर पर भी आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)