1. Hindi News
  2. धर्म
  3. गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश: 18 जून से इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, मिलेगा छप्परफाड़ लाभ!

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश: 18 जून से इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, मिलेगा छप्परफाड़ लाभ!

Guru In Pushya Nakshatra 2026: दो दिन बाद यानी 18 जून 2026 को गुरु शनि के पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र में गुरु के गोचर करते ही 4 राशि वालों की जिंदगी बदल जाएगी। इन राशियों को बंपर लाभ मिलने की उम्मीद है।

guru nakshsatra- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV गुरु का नक्षत्र गोचर 2026

Guru In Pushya Nakshatra 2026: ज्योतिष शास्त्र अनुसार गुरु का पुष्य नक्षत्र में जाना बेहद शुभ माना जाता है। 18 जून 2026 की रात 09:32 पर गुरु पुष्य नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं, जहां ये 19 अगस्त 2026 तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद अश्लेशा नक्षत्र में गोचर शुरू कर देंगे। गुरु का शनि के नक्षत्र में गोचर 4 राशि वालों की किस्मत पलट देगा। इन राशियों को बंपर लाभ प्राप्त होने की उम्मीद रहेगी। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए गुरु का नक्षत्र गोचर बेहद लाभकारी साबित होगा। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत हो जाएगी। नौकरी में लाभ प्राप्त करने के कई सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। निवेश से तगड़ा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। कोई पुराना रोग ठीक हो सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। बैंक बैलेंस बढ़ेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी। साझेदारी के कार्यों में तगड़ा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। बिजनेस का विस्तार होगा। माता-पिता का हर काम में सहयोग मिलेगा। पुराने कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए गुरु का गोचर किसी चमत्कार से कम साबित नहीं होगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। बिजनेस में बंपर लाभ कमाने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर तारीफ होगी। मनचाही जगह नौकरी मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर काफी लाभप्रद रहेगा। आपकी कमाई में बढ़ोतरी होगी। कई माध्यमों से धन कमाने में सफल रहेंगे। पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। कहीं बढ़िया जगह निवेश कर सकते हैं। अचानक से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Purnima June 2026: जून में पड़ेगी वट पूर्णिमा, नोट कर लें तारीख और शुभ मुहूर्त