1. Hindi News
  2. धर्म
  3. जुलाई में गुरु पुष्य नक्षत्र के तीसरे चरण में करेंगे प्रवेश, इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, क्या आपकी राशि है शामिल?

जुलाई में गुरु पुष्य नक्षत्र के तीसरे चरण में करेंगे प्रवेश, इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, क्या आपकी राशि है शामिल?

19 जुलाई को गुरु पुष्य नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष अनुसार बृहस्पति का इस चरण में गोचर 4 राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

guru gochar- India TV Hindi
Image Source : CANVA पुष्य नक्षत्र के तीसरे चरण में गुरु का गोचर

समृद्धि और ज्ञान के कारक गुरु 19 जुलाई 2026 को पुष्य नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करेंगे। कहते हैं जब गुरु इस नक्षत्र के तीसरे चरण से एंट्री करते हैं तो इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ज्योतिष अनुसार जुलाई में होने वाला ये गोचर 4 राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है। इन राशियों के अच्छे दिन 19 जुलाई से शुरू हो जाएंगे और करियर में सुनहरी सफलता मिलेगी। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

मेष राशि (Aries)

गुरु का नक्षत्र गोचर मेष राशि वालों की किस्मत के ताले खोल देगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत हो जाएगी। सैलरी बढ़ने के भी योग बन रहे हैं। नई नौकरी मिलने के संकेत हैं। कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ पाने में सफल रहेंगे। आपकी आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। बिजनेस में बंपर लाभ मिल सकता है। कोई डील मिलने की संभावना है।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। घर-परिवार की परेशानियां दूर होंगी। कहीं अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। बिजनेस में कोई मुनाफे वाली डील फाइनल हो सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। जमीन से जुड़े विवादों का निपटारा होगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। अचानक से धन की प्राप्ति होने की संभावना है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए गुरु का नक्षत्र गोचर चमत्कारी साबित होगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। नई नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। अगर आप विदेश में नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आपको इस कार्य में सफलता मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद है। कहीं अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। किसी पुराने रोग से छुटकारा मिलने की उम्मीद है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं। किसी निवेश से बंपर लाभ होने की उम्मीद है। इस अवधि में मनचाही नौकरी मिलने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। बिजनेस वाले भी अच्छा पैसा कमाने में सफल रहेंगे।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

इंडोनेशिया के 1000 साल पुराने प्रम्बानन मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, क्या आप जानते हैं इस भव्य मंदिर का इतिहास?

12 जुलाई को गुरु-शुक्र का बारहवां योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा बंपर लाभ!