1. Hindi News
  2. धर्म
  3. गुरुवार को बाल क्यों नहीं धोना चाहिए? समय रहते जान लीजिए ऐसा करने से क्या हो सकता है

गुरुवार को बाल क्यों नहीं धोना चाहिए? समय रहते जान लीजिए ऐसा करने से क्या हो सकता है

Guruwar Niyam: हिंदू धर्म में गुरुवार को बाल धोने वर्जित माना गया है। इस दिन बाल धोने से व्यक्ति को जीवन में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

गुरुवार का बाल क्यों नहीं धोना चाहिए?- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH गुरुवार का बाल क्यों नहीं धोना चाहिए?

Guruwar Niyam: अक्सर अधिकतर लोगों ने अपने घरों में बड़ों के मुंह से सुना होगा कि आज गुरुवार है और इस दिन बाल नहीं धोना चाहिए। गुरुवार के दिन बाल धोने से लेकर कटवाने तक की मनाही होती है। इसके अलावा गुरुवार के दिन दाढ़ी बनवाना और नाखून भी नहीं काटा जाता है। दरअसल, गुरुवार का दिन भगवान विष्णु के साथ ही बृहस्पति देव को भी समर्पित है। बृहस्पति देव को देवताओं का गुरु कहा जाता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देव बृहस्पति संतान सुख, समृद्धि, ज्ञान, भाग्य और सकारात्मक जीवन का प्रतिनिधित्व करते हैं। कुंडली में गुरु की शुभ स्थिति संतान प्राप्ति, पारिवारिक सुख और धन-वैभव के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है, जिससे व्यक्ति को जीवन के हर क्षेत्र में उन्नति मिलती है। ऐसे में गुरुवार के दिन पूजा-पाठ, दान-पुण्य करने से बृहस्पति देव की कृपा प्राप्त होती है। लेकिन गुरुवार के दिन कई ऐसे काम हैं जिन्हें इस दिन नहीं करना चाहिए। तो आइए जानते हैं कि गुरुवार के दिन किन कामों को करने से बचना चाहिए।

गुरुवार के दिन बाल नहीं धोना चाहिए

  • हिंदू धर्म में गुरुवार के दिन बाल धोने की मनाही होती है। कहते हैं कि गुरुवार के दिन बाल धोने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होने लगता है। इस दिन बाल धोने से कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर हो सकती है। गुरु कमजोर होने की वजह से व्यक्ति को धन हानि, मान-सम्मान में कमी और शिक्षा में बाधा जैसी दिक्कतें झेलनी पड़ सकती है। 

  • गुरुवार को बाल धोने से वैवाहिक जीवन में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, गुरु का संबंध विवाह और वैवाहिक जीवन से है। ऐसे में गुरुवार के दिन बाल धोने से दांपत्य में तनाव और अन्य दूसरी समस्याएं भी सकती हैं। 

  • महिलाओं की कुंडली में बृहस्पति ग्रह को पति और संतान का कारक माना जाता है। ऐसे में गुरुवार को बाल धोने से बृहस्पति ग्रह कमजोर हो सकता है, जिस वजह से  पति के स्वास्थ्य, संतान सुख में बाधा या आर्थिक हानि हो सकती है। 

  • बृहस्पति देव धन, ज्ञान और समृद्धि के भी कारक है। ऐसे में गुरुवार के दिन बाल धोने से घर में आर्थिक परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। इस वजह से आपको धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आपके घर में कंगाली आ सकती है।

गुरुवार के दिन न करें ये काम

बाल धोने के अलावा गुरुवार के दिन कपड़ा धोना, या पोछा भी नहीं लगाना चाहिए। इसके अलावा गुरुवार के दिन दाढ़ी बनवाना और नाखून काटने की भी मनाही होती है। कहते हैं कि गुरुवार के दिन ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं, जिससे घर की बरकत और सुख-समृद्धि चली जाती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें: 

Basant Panchami 2026: इस साल बसंत पंचमी कब मनाई जाएगी? जानें सही तारीख और पूजा शुभ मुहूर्त

बुधवार को कभी नहीं करें इन चीजों का दान, वरना इन परेशानियों का करना पड़ेगा सामना