1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Guruwar Puja Rules: कुंडली में गुरु दोष और आर्थिक तंगी से चाहिए छुटकारा? गुरुवार की पूजा के दौरान जरूर करें इन नियमों का पालन

Guruwar Puja Rules: कुंडली में गुरु दोष और आर्थिक तंगी से चाहिए छुटकारा? गुरुवार की पूजा के दौरान जरूर करें इन नियमों का पालन

Guruwar Puja Niyam: गुरुवार के दिन इन नियमों का पालन करने से गुरु दोष दूर होता है। साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। तो यहां जानिए गुरुवार पूजा नियम के बारे में।

गुरुवार पूजा नियम- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV गुरुवार पूजा नियम

Guruwar Puja Niyam: हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित है। गुरु ग्रह को सुख, वैभव, धन, ज्ञान, विवाह और भाग्य का कारक माना जाता है। जिनकी कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है उन्हें जीवन में हर कार्य में सफलता और सुख-समृद्धि मिलती है। वहीं गुरु कमजोर हो तो विवाह में देरी, आर्थिक परेशानी और करियर में असफलता का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा गुरुवार की पूजा के दौरान इन गलतियों को करने से भी गुरु दोष लगता है और आर्थिक तंगी आती है। तो आइए जानते हैं कि गुरुवार पूजा के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

पीले रंग की चीजें अर्पित करें

भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को पीला रंग अति प्रिय है। ऐसे में गुरुवार की पूजा में पीले रंग के गेंदा के फूल, पीला चंदन, चने की दाल और हल्दी को शामिल करें। साथ ही पूजा के दौरान पीले रंग के वस्त्र भी पहनें। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को लड्डू या केसरिया खीर का भोग लगाएं। इससे श्री हरि विष्णु प्रसन्न होते हैं।

व्रत कथा का पाठ

अगर आप गुरुवार का व्रत रख रहे हैं तो गुरुवार व्रत कथा का पाठ जरूर करें। बिना गुरुवार कथा के पूजा अधूरी मानी जाती है। गुरुवार की शाम को किसी जरूरतमंद व्यक्ति या ब्राह्मण को पीले अनाज, पीले कपड़े या केले का दान करें।

केले के पेड़ की पूजा

गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा जरूर करें। धार्मिक मान्यता है कि केला के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। गुरुवार के दिन केले के जड़ में जल चढ़ाएं, हल्दी का टीका लगाएं और घी का दीपक जलाएं। गुरुवार के दिन केला खाना वर्जित माना जाता है।

नमक का सेवन न करें

अगर गुरुवार का व्रत रख रहे हैं तो नमक का सेवन न करें। गुरुवार व्रत में नमक का सेवन वर्जित होता है। इस दिन पीला भोजन जिसमें नमक न हो उसी का सेवन करें। गुरुवार व्रत में बिना नमक वाला भोजन एक ही बार किया जाता है।

गुरुवार को न करें ये काम

गुरुवार के दिन बाल धोना, बाल-नाखून काटना, दाढ़ी बनाना और घर में पोंछा लगाना सख्त वर्जित माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, ऐसा करने से घर की सुख-समृद्धि नष्ट होती है और गुरु दोष लगता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Jupiter Transit 2026: 12 साल बाद बना बेहद दुर्लभ संयोग, इन राशियों के जीवन में आने वाला है गोल्डन पीरियड