1. Hindi News
  2. धर्म
  3. हरियाली अमावस्या पर चुपचाप कर लें पीपल और गोमती चक्र का यह गुप्त उपाय, बदल जाएगी किस्मत!

हरियाली अमावस्या पर चुपचाप कर लें पीपल और गोमती चक्र का यह गुप्त उपाय, बदल जाएगी किस्मत!

हरियाली अमावस्या को श्रावण अमावस्या भी कहते हैं। इस अमावस्या पर पीपल के पेड़ की पूजा करने के साथ-साथ तुलसी और गोमती चक्र से जुड़े कुछ खास उपाय करने से आप अपनी किस्मत चमका सकते हैं।

hariyali amavasya upay- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV हरियाली अमावस्या उपाय

धार्मिक दृष्टि से हरियाली अमावस्या का विशेष महत्व माना जाता है। इस शुभ तिथि पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। इस बार ये अमावस्या 12 अगस्त 2026 को मनाई जा रही है। इस दिन कई लोग व्रत भी रखते हैं। इस दिन पवित्र नदियों और जलाशयों में स्नान करना बेहद पुण्यदायक माना जाता है। इस अमावस्या पर मुख्य रूप से तुलसी और पीपल के पेड़ की पूजा की जाती है। श्रावण अमावस्या पितृ तर्पण और श्राद्ध कर्म के लिए भी सर्वश्रेष्ठ होती है। तो वहीं ज्योतिष शास्त्र अनुसार इस दिन कुछ खास उपाय करने से आप अपनी किस्मत तक बदल सकते हैं। चलिए जानते हैं क्या हैं ये उपाय।

हरियाली अमावस्या 2026 के खास उपाय

पहला उपाय - हरियाली अमावस्या 2026 पर सुबह और शाम तुलसी के सामने घी का दीपक जरूर जलाएं। साथ ही माता लक्ष्मी का स्मरण करें। कहते हैं इस अमावस्या पर किये जाने वाला ये खास उपाय मां लक्ष्मी की विशेष कृपा दिला सकता है। जिससे जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

दूसरा उपाय - हरियाली अमावस्या की रात पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जरूर जलाएं। साथ ही ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का 108 बार जाप करें। इसके बाद पीपल के वृक्ष की सात बार परिक्रमा करें। कहते हैं इस उपाय को करने से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है।

तीसरा उपाय - श्रावण अमावस्या 2026 पर एक कटोरी में थोड़े कच्चे चावल और थोड़ा दूध मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें। साथ ही अर्घ्य देते समय ॐ सोम सोमाय नमः मंत्र का जाप जरूर करें। कहते हैं ऐसा करने से कुंडली में चंद्र से जुड़े दोषों से राहत मिल जाती है। जिससे मानसिक तनाव कम होने के साथ-साथ घर में सुख-शांति आती है।

चौथा उपाय - श्रावण अमावस्या 2026 पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए एक लाल कपड़े में 11 गोमती चक्र, 7 कौड़ियां और एक श्री यंत्र रखें। इसके बाद इसे आप अपनी घर की तिजोरी या जहां भी धन और गहने रखते हैं उस स्थान पर रख दें। कहते हैं इस उपाय को करने से घर में आर्थिक तंगी नहीं आती और सदैव बरकत बनी रहती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

12 अगस्त का सूर्य ग्रहण इन 4 राशियों पर भारी, बढ़ सकती हैं मुश्किलें, बचने के लिए तुरंत करें ये उपाय!