1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 12 अगस्त का सूर्य ग्रहण इन 4 राशियों पर भारी, बढ़ सकती हैं मुश्किलें, बचने के लिए तुरंत करें ये उपाय!

12 अगस्त का सूर्य ग्रहण इन 4 राशियों पर भारी, बढ़ सकती हैं मुश्किलें, बचने के लिए तुरंत करें ये उपाय!

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Laveena Sharma
 Published : Aug 11, 2026 12:47 pm IST,  Updated : Aug 11, 2026 12:50 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश जी अनुसार, 12 अगस्त 2026 का सूर्य ग्रहण 4 राशियों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इन राशियों के लोगों को करियर से लेकर लव लाइफ तक में दिक्कतें आने के आसार हैं।

surya grahan- India TV Hindi
सूर्य ग्रहण से सतर्क रहें 4 राशियां Image Source : INDIA TV

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भले ही भारत में दिखाई नहीं दे रहा हो, लेकिन इसका कुछ न कुछ प्रभाव सभी राशियों पर जरूर देखने को मिलेगा। 4 ऐसी राशियां हैं जिनके लिए ये ग्रहण अशुभ साबित हो सकता है। इन राशि वालों को करियर से लेकर लव लाइफ तक में परेशानियां आ सकती हैं। ऐसे में इन्हें विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। कोई भी काम जल्दबाजी में करने से बचें और ग्रहण काल में मन ही मन भगवान शिव के मंत्रों का जाप करते रहें। चलिए अब जान लेते हैं किन राशियों पर ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है।

वृश्चिक राशि - किस्मत का नहीं मिलेगा साथ

वृश्चिक राशि वालों यह सूर्यग्रहण आपके नवें स्थान पर लगेगा और जन्मपत्रिका में यह स्थान भाग्य से संबंध रखता है। अतः ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से आपका भाग्य कमजोर हो सकता है। इस दौरान आपकी किस्मत आपका पूरी तरह से साथ नहीं दे पायेगी। तो भाग्य को मजबूत करने के लिए मन्दिर में गुड़ का दान करें।

धनु राशि - स्वास्थ्य में आएंगे उतार-चढ़ाव 

यह सूर्यग्रहण धनु राशि के आठवें स्थान पर लगेगा। जन्मपत्रिका में ये स्थान आपकी आयु से संबंधित होता है। ऐसे में ग्रहण के प्रभाव से आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। अशुभ प्रभावों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये ग्रहण के दिन काली गाय की सेवा करें। साथ ही बड़े भाई से संबंध अच्छे रखें।

मकर राशि - जीवनसाथी के साथ हो सकती है अनबन 

यह सूर्यग्रहण मकर राशि वालों के सातवें स्थान पर लगेगा। जन्मपत्रिका में ये स्थान जीवनसाथी से जुड़ा होता है। ऐसे में ग्रहण के दिन आपकी अपने जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन हो सकती है। अतः ग्रहण के अशुभ फलों से बचने के लिये भोजन करने से पहले एक रोटी के टुकड़े की अग्नि में आहुति जरूर दें। 

कुम्भ राशि - शत्रुओं से रहें सावधान

सूर्यग्रहण आपके छठे स्थान पर लगेगा। जन्मपत्रिका में इस स्थान का संबंध स्वास्थ्य, शत्रु और मित्र से होता है। ऐसे में इस ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। तो वहीं स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी आ सकती हैं। ऐसे में संभलकर रहें और अच्छे दोस्तों का साथ बनाये रखें। साथ ही इस ग्रहण के बुरे प्रभावों से बचने के लिये कुत्ते को रोटी खिलाएं।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

12 अगस्त 2026 को सूर्य ग्रहण है क्या, कितने बजे लगेगा, सूतक लगेगा या नहीं, क्या प्रभाव पड़ेगा? जानें सबकुछ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।