1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. धर्म
  4. 12 अगस्त को सूर्य ग्रहण है या नहीं? जानिए भारत में दिखेगा या नहीं, तुरंत दूर करें कन्फ्यूजन

12 अगस्त को सूर्य ग्रहण है या नहीं? जानिए भारत में दिखेगा या नहीं, तुरंत दूर करें कन्फ्यूजन

Written By: Laveena Sharma
Published : Aug 11, 2026 09:10 am IST,  Updated : Aug 11, 2026 11:56 am IST
इन दिनों 12 अगस्त को लगने वाले सूर्य ग्रहण को लेकर काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कई लोग इंटरनेट पर यह सर्च कर रहे हैं कि क्या वाकई 12 अगस्त को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है? अगर हां, तो क्या यह भारत में दिखाई देगा और इसका सूतक काल मान्य होगा या नहीं? आपकी इन सभी कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए हम आपके लिए लेकर आए हैं ये खास लेख। यहां आपकी सूर्य ग्रहण को लेकर सारी दुविधा दूर हो जाएगी।
1/5 Image Source : india tv/pixabay

12 अगस्त को सूर्य ग्रहण है या नहीं? हां, 12 अगस्त को सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण होगा। ग्रहण 12 अगस्त की रात 9 बजकर 4 मिनट पर लगना शुरू होगा और इसकी समाप्ति देर रात 1 बजकर 27 मिनट पर होगी। यह एक दुर्लभ सूर्य ग्रहण होगा, जो कहीं पूर्ण सूर्य ग्रहण के रूप में दिखाई देगा तो कहीं वलयाकार ग्रहण के रूप में भी दिखाई देगा।
2/5 Image Source : pixabay

क्या यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा? नहीं, ये सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। भारतीय समयानुसार जब यह ग्रहण लगेगा, उस समय भारत में रात का समय होगा, क्योंकि रात के वक्त सूर्य क्षितिज से नीचे होता है, इसलिए भारत के किसी भी हिस्से में यह ग्रहण दृश्यमान नहीं होगा।
3/5 Image Source : pixabay

क्या सूतक काल मान्य होगा? नहीं, इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल नहीं लगेगा। वैदिक ज्योतिष अनुसार, जिस स्थान पर ग्रहण दृश्यमान नहीं होता, वहां उसका सूतक काल भी नहीं लगता। इसी कारण से ग्रहण के समय भी मंदिरों के कपाट खुले रहेंगे और नियमित पूजा-पाठ होगी।
4/5 Image Source : pixabay
क्या सूतक काल मान्य होगा? नहीं, इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल नहीं लगेगा। वैदिक ज्योतिष अनुसार, जिस स्थान पर ग्रहण दृश्यमान नहीं होता, वहां उसका सूतक काल भी नहीं लगता। इसी कारण से ग्रहण के समय भी मंदिरों के कपाट खुले रहेंगे और नियमित पूजा-पाठ होगी।
यह सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा? स्पेन, आइसलैंड, ग्रीनलैंड, पुर्तगाल, आर्कटिक और उत्तरी रूस के क्षेत्रों में यह सूर्य ग्रहण दृश्यमान होगा।
5/5 Image Source : pixabay

Advertisement