हाथ की छोटी उंगली के नीचे और हृदय रेखा के ऊपर जो छोटी आड़ी रेखा होती है, वही विवाह रेखा कहलाती है। यह रेखा बताती है कि आपका वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा और आपकी शादी कब और किस व्यक्ति से होगी। कहते हैं अगर यह रेखा एकदम स्पष्ट, गहरी और सीधी हो तो समझिए आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहने वाला है। वहीं जिनकी विवाह रेखा हल्की और कटी हुई होती है उन लोगों के वैवाहिक जीवन में हमेशा समस्याएं बनी रहती हैं। चलिए जानते हैं कैसी विवाह रेखा अच्छा विवाह होने के संकेत देती है।
Image Source : canvaहाथ में कैसी विवाह रेखा होती है शुभ?
ऐसी विवाह रेखा अमीर व्यक्ति से शादी होने के देती है संकेत
हस्तरेखा अनुसार, यदि विवाह रेखा की एक शाखा सूर्य रेखा की ओर जाए तो व्यक्ति का विवाह अमीर और प्रसिद्ध व्यक्ति से होने की संभावना रहती है। विवाह रेखा की यह स्थिति बताती है कि आपका जीवनसाथी समाज में एक सम्मानित पद पर आसीन होगा और जीवन साथी के द्वारा ही आपका भाग्योदय होगा। लेकिन यदि ये रेखा आगे बढ़कर सूर्य की रेखा को काट दे तो व्यक्ति की विवाह के बाद पद-प्रतिष्ठा कम होने के संकेत मिलते हैं।
क्या कहती है आपके हाथ की विवाह रेखा?
- यदि विवाह रेखा हृदय रेखा के पास स्थित है तो व्यक्ति की शादी 14 से 21 वर्ष के बीच होने की संभावना रहती है।
- यदि विवाह रेखा हाथ की छोटी उंगली और हृदय रेखा के एकदम मध्य मे स्थित है तो व्यक्ति का विवाह 21 से 28 वर्ष के बीच होता है और यदि विवाह रेखा हृदय रेखा से दूर स्थित है यानी छोटी उंगली के पास है तो व्यक्ति का विवाह 28 से 35 वर्ष के बीच होने के आसार रहते हैं।
- कहते हैं यदि विवाह रेखा थोड़ी लंबी और गहरी होते हुये भाग्य रेखा पर मिल जाए तो व्यक्ति का विवाह अमीर घराने मे होने के संकेत मिलते हैं।
कैसी विवाह रेखा अशुभ संकेत देती है?
- यदि विवाह रेखा के किसी भी स्थान पर द्वीप स्थित हो तो इससे ये पता चलता है कि व्यक्ति का विवाहित जीवन सुखी नही रहेगा या उसका अपने साथी से अलगाव भी हो सकता है।
- विवाह रेखा पर यदि कोई कट या कोई धब्बा बना हुआ है तो यह स्थिति वैवाहिक जीवन दुखमय रहने के संकेत देती है।
- यदि विवाह रेखा अंत में दो शाखाओं में बंट जाए तो ये स्थिति विवाह संबंध में तनाव बने रहने के संकेत देती है।
- विवाह रेखा यदि आरंभ से ही दो शाखाओं में विभाजित हो जाए तो ऐसे विवाह में तलाक होने की संभावना रहती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
2 अक्टूबर को बुध-मंगल की 'केन्द्र दृष्टि' से 4 राशियों का होगा भाग्योदय, बनेगा धन लाभ का योग, क्या आपकी राशि भी है शामिल?