1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 2 अक्टूबर को बुध-मंगल की 'केन्द्र दृष्टि' से 4 राशियों का होगा भाग्योदय, बनेगा धन लाभ का योग, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

2 अक्टूबर को बुध-मंगल की 'केन्द्र दृष्टि' से 4 राशियों का होगा भाग्योदय, बनेगा धन लाभ का योग, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Sep 24, 2026 08:53 am IST,  Updated : Sep 24, 2026 08:56 am IST

2 अक्टूबर को बुध-मंगल के बीच बनने वाला केन्द्र दृष्टि योग 4 राशियों के लिए अत्यंत शुभ साबित होगा। इन राशियों को करियर में अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होगा।

shubh yog- India TV Hindi
2 अक्टूबर को बुध-मंगल की 'केन्द्र दृष्टि' से 4 राशियों का होगा भाग्योदय Image Source : INDIA TV

ज्योतिष में बुध को बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक माना जाता है तो वहीं मंगल ऊर्जा, साहस, क्रोध और त्वरित निर्णयों के कारक होते हैं। ऐसे में जब ये दोनों ग्रह 90° का कोण बनाते हैं, तो ऊर्जा और बुद्धि का आमना-सामना होता है। ग्रहों की ये स्थिति मानसिक रूप से बहुत सक्रिय, साहसी और तेज निर्णय लेने में मदद करती है। लेकिन साथ ही ये स्थिति कार्यों में जल्दबाजी, वाणी में उग्रता या बहस की संभावना भी बढ़ा देती है। अगर आप इस दौरान किसी काम में जल्दबाजी न करें और बहस से बच जाएं तो मंगल और बुध से बनने वाला यह योग आपको बेहद शुभ परिणाम दे सकता है। जानिए इस योग से सबसे ज्यादा लाभ किन राशियों को मिलने वाला है। 

केंद्र दृष्टि योग के दौरान बुध तुला राशि में स्थित होकर शुक्र के साथ लक्ष्मी-नारायण योग बना रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ मंगल गुरु के साथ स्थित होकर गुरु-मंगल योग बना रहे हैं, जहां गुरु उच्च के हैं। दोनों ही योग केन्द्र में बन रहे हैं, जिससे बुध-मंगल की यह शुभ दृष्टि 4 राशि वालों की ऊर्जा, बौद्धिक क्षमता और करियर के लिए बेहद शुभ साबित हो सकती है।

केंद्र दृष्टि योग का इन 4 राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव

  1. मेष राशि (Aries): इस दौरान आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। आप लंबे समय से अटके कामों को पूरा करेंगे। नये कार्यों की शुरुआत भी हो सकती है। किसी काम में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। धन लाभ के भी आसार दिखाई दे रहे हैं।
  2. मिथुन राशि (Gemini): इस दौरान आपकी सोचने और कार्य करने की क्षमता बढ़ेगी। जिससे आपको करियर में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकेंगे। खासतौर से इस राशि के व्यापार और मीडिया से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। इस दौरान आपके द्वारा लिए गए निर्णय सफल साबित होंगे। 
  3. कन्या राशि (Virgo): इस दौरान आप हर काम को अच्छे से पूरा कर सकेंगे। आपके निर्णय लेने की क्षमता भी बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी रणनीतियां सफल रहेंगी और अधिकारियों का हर काम में सहयोग मिलेगा। यात्रा से अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। 
  4. मकर राशि (Capricorn): मकर राशि वालों की कार्यक्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा और प्रभाव बढ़ेगा। इस दौरान आप नौकरी या बिजनेस से जुड़े कुछ ऐसे फैसले लेंगे जो भविष्य में आपको अच्छा लाभ प्रदान करेंगे। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

अश्विन महीना कब से शुरू हो रहा है, जानिए इस दौरान पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।