1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Holashtak 2026: 24 फरवरी से शुरू हो रहा है होलाष्टक, इन 6 राशियों को हर तरफ से होगी हानि, झेलनी पड़ेंगी कई दिक्कतें

Holashtak 2026: 24 फरवरी से शुरू हो रहा है होलाष्टक, इन 6 राशियों को हर तरफ से होगी हानि, झेलनी पड़ेंगी कई दिक्कतें

Holashtak 2026 and Rashifal: होलाष्टक में इन राशियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इन्हें धन के साथ ही सेहत से जुड़ी दिक्कतें भी आ सकती हैं। तो आइए जानते हैं कि होलाष्टक किन राशियों के लिए शुभ नहीं रहेगा।

होलाष्टक 2026- India TV Hindi
Image Source : FILE IMAGE होलाष्टक 2026

Holashtak 2026 and Horoscope: होली से आठ दिन पहले होलाष्टक शुरू होता है, जो कि हिंदू धर्म में शुभ नहीं माना जाता है। कहा जाता है कि होलाष्टक के दौरान नकारात्मक शक्तियां सक्रिय हो जाती है। होलाष्टक में कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य करने से इसके शुभ परिणाम प्राप्त नहीं होते हैं। यही वजह है कि होलाष्टक में कोई भी शुभ काम करने से बचना चाहिए। इस साल होलाष्टक का आरंभ 24 फरवरी से हो रहा है जिसका समापन 3 मार्च 2026 को होगा। होलाष्टक का दुष्प्रभाव इन 6 राशियों पर सबसे अधिक रहेगा। इन राशि के जातकों को कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। तो आइए जानते हैं कि होलाष्टक किन राशियों के लिए अशुभ रहेगा।

मेष

मेष राशि वालों के लिए होलाष्टक का समय अच्छा नहीं रहेगा। इन्हें इस 8 दिन विशेष रूप से सावधान बरतनी होगी। होलाष्टक के दौरान मेष राशि के जातकों को जमीन, जायदाद से जुड़ा मामला परेशान कर सकता है। घर-परिवार में क्लेश और विवाद की स्थिति रहेगी, जिससे मन अशांत और चिंतित रहेगा। इतना ही नहीं आपके दांपत्य जीवन में भी उथल-पुथल मची रहेगी। पेट से जुड़ी दिक्कतें भी हो सकती है। 

कर्क राशि

होलाष्टक में कर्क राशि वालों को अपनी सेहत क खास ध्यान रखना होगा। इन 8 दिनों में आपकी सेहत गड़बड़ हो सकती है। साथ ही होलाष्टक में अपने करियर को लेकर भी कोई अहम फैसला लेने से बचें वरना आपको आगे चलकर परेशानी हो सकती है। होलाष्टक में अपने पार्टनर से किसी भी तरह के वाद-विवाद करने से बचें वरना आपकी लव लाइफ खराब हो सकती है।

सिंह राशि

होलाष्टक में लोगों पर भरोसा करने से बचें वरना आपको कई अपना ही धोखा दे सकता है। इस दौरान करियर में भूलकर भी कोई सावधानी न बरतें। सिंह राशि के व्यापारी होलाष्टक के दौरान कोई भी रिस्क न लें वरना नुकसान झेलना पड़ सकता है। होलाष्टक में आपके खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है।

वृश्चिक राशि

होलाष्टक के आठ दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मुश्किल भरा रहेगा। इस दौरान उनके हर काम में बाधा आएगी, जिस वजह से उन्हें कई परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। इस समय आपको धन से जुड़ी दिक्कतें भी आएंगी। पैसों के कमी हो सकती है। होलाष्टक का बुरा साया आपके रिश्ते पर भी पड़ सकती है, इसलिए इन 8 दिनों अपने पार्टनर की बातों का खासतौर से ध्यान रखें। 

कुंभ राशि

होलाष्टक के 8 दिनों में कुंभ राशि वाले कोई बड़ा निवेश या किसी को रुपए उधार न दें, वरना पैसा फंस सकता है। कोई दुर्घटना भी हो सकती है इसलिए सावधानी से वाहन चलाएं। सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखें।  होलाष्टक कुंभ राशि वालों के लिए धन की हानि लेकर भी आ रहा है। तो पैसों से जुड़े मामले में सावधानी बरतें।

मीन राशि

मीन राशि के कारोबारी और नौकरी पेशा लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपके काम में कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। होलाष्टक के दौरान आपके खर्चे बढ़ सकते हैं, जिससे घर परिवार में तनाव की स्थिति बनी रहेगी। आपके रिश्ते भी प्रभावित हो सकती है किसी तीसरे की दखलअंदाजी से आपका प्यार फीका पड़ सकता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

Shani Nakshatra Gochar 2026: मीन राशि के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शनि महाराज, खोलेंगे 3 राशियों की किस्मत के दरवाजे, करियर-धन में मिलेगा बड़ा लाभ