1. Hindi News
  2. धर्म
  3. सावन के महीने में अगर घर में दिखा जाए ये कीड़ा तो समझ जाएं चमकने वाला है भाग्य

सावन के महीने में अगर घर में दिखा जाए ये कीड़ा तो समझ जाएं चमकने वाला है भाग्य

ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में इस कीड़े के दिखने से किस्मत चमक उठती है। हर काम में सफलता मिलती है और आर्थिक स्थिति में भी सुधार आने लगता है।

Sawan 2025- India TV Hindi
Image Source : SORA AI सावन में घर में कनखजूरा दिखने के मायने

सावन का पवित्र महीना चल रहा है। ये महीना भगवान शिव की अराधना का होता है। कहते हैं जो कोई इस दौरान सच्चे मन से भगवान शिव की अराधना करता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र अनुसार अगर इस महीने में आपको अपने घर में एक विशेष प्रकार का कीड़ा दिख जाए तो समझिए शिव जी की आप पर विशेष कृपा है। ये कीड़ा सुरक्षा और सौभाग्य के प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है। चलिए जानते हैं ये कौन सा कीड़ा है।

यहां हम बात कनखजूरा के बारे में बात कर रहे हैं। जिसका घर में दिखना शुभ संकेत माना जाता है। मान्यताओं अनुसार अगर सावन के महीने में ये कीड़ा घर में दिख जाए तो समझ लें आपके साथ कुछ अच्छा होने वाला है। यह कीड़ा समृद्धि और धन का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में जब ये घर पर कहीं से निकल आता है तो इसे देवताओं के आशीर्वाद के रूप में देखा जाता है। 

ज्योतिष अनुसार ये कीड़ा तभी शुभ परिणाम देता है जब ये जीवित और गतिशील दिखाई दे। यदि घर में मरा हुआ कनखजूरा दिखाई दे तो ये अशुभ घटना मानी जाती है। ऐसे में भविष्य में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है कि घर का कोई व्यक्ति अचानक से बीमार हो जाए। इसके अलावा कहा जाता है कि इस कीड़े को मारना भी नहीं चाहिए क्योंकि इससे बुरा समय शुरू हो जाता है।

घर में सावन के महीने में जीवित कनखजूरा दिखना नौकरी में परिवर्तन होने या घर में नए मेहमान आने का भी संकेत हो सकता है। ये कीड़ा बिजनेस में मुनाफा होने का भी संकेत देता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

इस मूलांक की महिलाएं पति की चमका देती हैं किस्मत, मां लक्ष्मी का मानी जाती हैं स्वरूप

बुध के उदित होते से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, चेक करें क्या आपकी राशि है इसमें शामिल