1. Hindi News
  2. धर्म
  3. बुध के उदित होते से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, चेक करें क्या आपकी राशि है इसमें शामिल

बुध के उदित होते से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, चेक करें क्या आपकी राशि है इसमें शामिल

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Jul 25, 2025 06:52 am IST,  Updated : Jul 25, 2025 07:31 am IST

Budh Uday 2025: बुद्धि के कारक ग्रह बुध 24 जुलाई 2025 को कर्क राशि में अस्त हो गए हैं और अब ये रक्षाबंधन के दिन यानी 9 अगस्त को उदित होंगे। ज्योतिष की मानें तो बुध के उदित होने से कुछ राशि वालों की किस्मत चमक उठेगी। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

budh Uday 2025- India TV Hindi
बुध के उदय होने से 4 राशियों को होगा लाभ Image Source : SORA AI

Budh Uday 2025: ज्योतिष में बुध ग्रह का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं जिस किसी पर इस ग्रह की विशेष कृपा होती है वे अपनी बुद्धिमानी से जीवन में खूब सफलता हासिल करते हैं। ये लोग बिजनेस के क्षेत्र में भी खूब नाम कमाते हैं। 9 अगस्त 2025 को बुध कर्क राशि में उदित हो जाएंगे। इस ग्रह के उदय होते ही कुछ राशि वालों की किस्मत चमक उठेगी। इन राशि के लोगों को हर काम में सफलता मिलेगी। कुल मिलाकर आने वाला समय इन राशि के लोगों के लिए बेहद भाग्यशाली साबित होगा।

इन राशियों की किस्मत चमकाएगा बुध

मेष राशि- बुध का कर्क राशि में उदय आपके चतुर्थ भाव में होगा। जिससे आपकी ताकत में वृद्धि होगी। अगर आपको किसी काम को करने में परेशानी आ रही थी तो अब वह समाप्‍त हो जाएगी। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। करियर में अच्छी ग्रोथ होगी।

मिथुन राशि- बुध आपके दूसरे भाव में उदित हो रहे हैं। इस दौरान आपको काफी अच्‍छे परिणाम मिलने की संभावना है। धन को लेकर अनुकूल समय है। इसके अलावा छात्रों के लिए लाभकारी समय है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी।

कन्या राशि- कन्‍या राशि वालों को भी बुध का उदय होना काफी अच्छे परिणाम देने वाला है। आपकी सेहत में सुधार आएगा। करियर में भी तरक्‍की और प्रमोशन के योग बनेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी। 

तुला राशि- तुला राशि वालों को इस दौरान लगभग सभी क्षेत्रों में अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है। आपकी पद-प्रतिष्‍ठा में इजाफा होगा। प्रमोशन भी मिल सकता है। करियर में सुनगरी सफलता मिलेगी। व्‍यापारियों को भी मुनाफा होने के योग हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढे़ं:

रक्षा बंधन कब है 8 या 9 अगस्त? नोट कर लें सही तारीख और राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

इस मूलांक की महिलाएं पति की चमका देती हैं किस्मत, मां लक्ष्मी का मानी जाती हैं स्वरूप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।