1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 1 अक्टूबर 2026 का पंचांग: गुरुवार को किया जाएगा पंचमी और षष्ठी तिथि वालों का श्राद्ध, नोट करें कुतुप और रौहिण मुहूर्त और राहुकाल टाइम

1 अक्टूबर 2026 का पंचांग: गुरुवार को किया जाएगा पंचमी और षष्ठी तिथि वालों का श्राद्ध, नोट करें कुतुप और रौहिण मुहूर्त और राहुकाल टाइम

 Written By: Acharya Indu Prakash
 Published : Sep 30, 2026 06:40 pm IST,  Updated : Sep 30, 2026 06:40 pm IST

1 अक्टूबर 2026 का पंचांग: गुरुवार के दिन आश्विन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पड़ रही है। कल पंचमी और षष्ठी तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा। जानिए गुरुवार, 1 अक्टूबर का पंचांग और राहुकाल का समय।

panchang- India TV Hindi
1 अक्टूबर का पंचांग और राहुकाल का समय Image Source : INDIA TV

1 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और गुरुवार का दिन है। कल पंचमी तिथि दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। इसके अलावा कल पंचमी और षष्ठी तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा। वहीं, कल रात 9 बजकर 21 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही कल 1 अक्टूबर को पूरा दिन पूरी रात पार करके भोर 4 बजकर 27 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र। इसके अलावा कल चन्द्रषष्ठी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय। यहां जानिए 1 अक्टूबर 2026 की लकी राशियां। 

1 अक्टूबर 2026 का पंचांग

  • आश्विन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि - 1 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक
  • सिद्धि योग- 1 अक्टूबर को रात 9 बजकर 21 मिनट तक 
  • रोहिणी नक्षत्र- 1 अक्टूबर को पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 27 मिनट तक 

1 अक्टूबर 2026 शुभ समय

  • ब्रह्म मुहूर्त- 04:37 ए एम से 05:26 ए एम
  • प्रातः सन्ध्या- 05:01 ए एम से 06:14 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त- 11:47 ए एम से 12:34 पी एम
  • विजय मुहूर्त- 02:09 पी एम से 02:57 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त- 06:07 पी एम से 06:31 पी एम
  • सायाह्न सन्ध्या- 06:07 पी एम से 07:20 पी एम
  • अमृत काल- 01:28 ए एम, अक्टूबर 02 से 02:57 ए एम, अक्टूबर 02

1 अक्टूबर 2026 चतुर्थी श्राद्ध

  • कुतुप मुहूर्त - 11:47 ए एम से 12:34 पी एम
  • रौहिण मुहूर्त - 12:34 पी एम से 01:22 पी एम
  • अपराह्न काल - 01:22 पी एम से 03:45 पी एम

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर 01:40 से दोपहर बाद 03:09 तक
  • मुंबई- दोपहर 01:58 से दोपहर बाद 03:28 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर 01:41 से दोपहर बाद 03:10 तक
  • लखनऊ- दोपहर 01:25 से दोपहर 02:54 तक
  • भोपाल- दोपहर 01:39 से दोपहर बाद 03:09 तक
  • कोलकाता- दोपहर 12:56 से दोपहर 02:25 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर 01:58 से दोपहर बाद 03:28 तक
  • चेन्नई- दोपहर 01:28 से दोपहर 02:58 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय 

  • सूर्योदय- सुबह 06:14 बजे 
  • सूर्यास्त- शाम 06:07 बजे

चन्द्रषष्ठी व्रत

कल चन्द्रषष्ठी व्रत है। इस दिन कन्याएं अच्छा पति पाने और सुखी और समृद्ध जीवन के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन चंद्र देवता की पूजा की जाती है । इस व्रत का पारण रात को चंद्रोदय के समय चंद्रमा को जल अर्पित कर के किया जाता है। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें- पहली बार उठाने जा रही हैं जितिया का व्रत? इन नियमों का पालन करना होता है जरूरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।