1 अक्टूबर 2026 का दिन कई लोगों के लिए नई उम्मीद और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। गुरुवार के दिन कुछ राशि के जातकों को कारोबार में नए मौके मिलेंगे, तो किसी को धन लाभ और परिवार का सहयोग मिलने के संकेत हैं। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, 4 राशियों के लिए कल का दिन खास तौर पर शुभ रह सकता है। यहां पढ़िए कल की लकी राशियों का राशिफल।
वृष राशि: 1 अक्टूबर का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। योजनाओं के मुताबिक काम होने से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी की ओर से काम में सहयोग मिलेगा। कारोबार से जुड़े लोगों को साझेदारी के जरिए लाभ मिलने के संकेत हैं। परिवार के सदस्यों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। संतान से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। साथ ही किसी महत्वपूर्ण या गोपनीय बात की जानकारी मिल सकती है।
मिथुन राशि: इन जातकों के लिए भी गुरुवार का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। बिजनेस आगे बढ़ाने के लिए नए अवसर मिल सकते हैं। लंबे समय से दिया हुआ पैसा अचानक वापस मिलने की संभावना है। व्यापार में किसी व्यक्ति से लाभ मिल सकता है। घर में किसी आयोजन के कारण दिनचर्या थोड़ी बदल सकती है, लेकिन पहले से शुरू किए गए कई काम पूरे होने से संतुष्टि मिलेगी। आर्थिक लाभ के नए मौके भी मिल सकते हैं।
तुला राशि: आपके लिए 1 अक्टूबर का दिन उत्साह और उपलब्धियों से भरा रहेगा। कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। विरोधी पक्ष भी आपसे दूरी बनाए रखेगा। लकड़ी के कारोबारियों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार में किसी नए सदस्य के आने से खुशियां बढ़ेंगी। वहीं, पेंटिंग से जुड़े लोगों को अपनी कला को बड़े मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिल सकता है।
कुंभ राशि: गुरुवार का दिन कुंभ राशि वालों के लिए उत्तम रहने वाला है। परिवार के साथ घूमने या मूवी देखने का कार्यक्रम बन सकता है। दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होकर अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। कोई नई स्किल सीखना भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आर्थिक मामलों में विशेषज्ञ की सलाह लेना आपके लिए उपयोगी रहेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी दिन अच्छा रहने वाला है।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: अक्टूबर 2026 में कब रखा जाएगा पहला प्रदोष व्रत? नोट कर लें सही तारीख और संपूर्ण पूजा विधि