1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Raksha Bandhan 2025: रक्षा बंधन कब है 8 या 9 अगस्त? नोट कर लें सही तारीख और राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Raksha Bandhan 2025: रक्षा बंधन कब है 8 या 9 अगस्त? नोट कर लें सही तारीख और राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Jul 24, 2025 01:47 pm IST,  Updated : Jul 28, 2025 09:13 am IST

रक्षा बंधन का त्योहार श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है और इस साल ये पूर्णिमा 8 अगस्त की दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से 9 अगस्त की दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। ऐसे में जानिए रक्षा बंधन 8 को मनाई जाएगी या फिर 9 अगस्त को।

Raksha Bandhan 2025- India TV Hindi
रक्षा बंधन कब है 2025 में Image Source : SORA AI

Raksha Bandhan 2025 Date And Time (रक्षा बंधन कब है 2025 में): रक्षा बंधन हिंदुओं का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधती हैं। ज्योतिष अनुसार राखी बांधने के लिए अपराह्न का समय सबसे शुभ माना जाता है। लेकिन जब अपराह्न के समय भद्रा रहती है तब राखी प्रदोष काल में बांधना उपयुक्त होता है। अब सवाल ये उठता है कि इस बार रक्षा बंधन का त्योहार कब मनाया जाएगा और इस दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा। साथ ही यहां ये भी जानेंगे कि राखी पर भद्रा कब से कब तक रहने वाली है।

रक्षा बंधन कब है 2025 में (Raksha Bandhan 2025 Date)

2025 में रक्षा बंधन का त्योहार 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन भद्रा सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाएगी। जिस वजह से बहनें दिन में ही अपने भाईयों को राखी बांध सकेंगी।

रक्षा बंधन शुभ मुहूर्त 2025 (Raksha Bandhan Shubh Muhurat 2025)

रक्षा बंधन के दिन राखी बांधने का शुभ समय सुबह 06:18 से दोपहर 01:24 बजे तक रहेगा। यानी इस दिन राखी बांधने के लिए पूरे 07 घण्टे 06 मिनट्स का समय मिलेगा।

रक्षा बंधन का महत्व (Raksha Bandhan Ka Mahatva)

रक्षाबंधन के त्योहार को राखी भी कहा जाता है। ये त्योहार भाई-बहनों को समर्पित होता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और ईश्वर के उनकी लंबी आयु के लिए प्रार्थना का प्रतीक है। बदले में, भाई अपनी बहनों को उपहार भेंट करते हैं और उनकी रक्षा का वचन देते हैं। यह त्योहार भाई-बहन के रिश्ते को और भी ज्यादा मजबूत करता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

इस मूलांक की महिलाएं पति की चमका देती हैं किस्मत, मां लक्ष्मी का मानी जाती हैं स्वरूप

अमीर लोग घर की दक्षिण दिशा में ऐसा क्या रखते हैं जिससे हमेशा बनी रहती है धन-दौलत

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म