1. Hindi News
  2. धर्म
  3. इन 4 नक्षत्रों में जन्मे बच्चे माने जाते हैं भाग्यशाली, जीवन में पाते हैं अपार सफलता और प्रसिद्धि

इन 4 नक्षत्रों में जन्मे बच्चे माने जाते हैं भाग्यशाली, जीवन में पाते हैं अपार सफलता और प्रसिद्धि

ज्योतिष शास्त्र में कुल 27 नक्षत्रों का जिक्र मिलता है जिनमें से 4 नक्षत्रों को सबसे ज्यादा भाग्यशाली माना जाता है। जानिए ये कौन से नक्षत्र हैं।

nakshatra- India TV Hindi
Image Source : CANVA भाग्यशाली नक्षत्र

ज्योतिष शास्त्र में अश्विनी, भरणी, पुष्य और मघा नक्षत्र में जन्मे बच्चों को अत्यंत भाग्यशाली माना जाता है। कहते हैं इन नक्षत्रों में जन्म लेने वाले बच्चे बुद्धिमान, मेहनती, अनुशासन प्रिय और साहसी होते हैं। ये जो भी काम हाथ में लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। बाकी नक्षत्र की तुलना में इन नक्षत्र वालों के जीवन में कम ही संघर्ष देखने को मिलते हैं। चलिए जानते हैं इन नक्षत्र में जन्म लेने वालों का स्वभाव और भविष्य।

अश्विनी

यह नक्षत्र शक्ति, गरिमा और सामर्थ्य से जुड़ा है। कहते हैं अश्विनी नक्षत्र के अंतर्गत जन्मे बच्चे बेहद बुद्धिमान, मेहनती, दृढ़ इच्छाशक्ति वाले और स्वतंत्र सोच के होते हैं। ये हमेशा नई-नई गतिविधियों में व्यस्त रहते हैं। इन लोगों की लाइफ काफी रोमांचक होती है। ये लाइफ में आने वाली चुनौतियों से घबराने की बजाय उनका आनंद लेना पसंद करते हैं। इस नक्षत्र के लोगों को भाग्यशाली माना जाता है। 

भरणी नक्षत्र

भरणी नक्षत्र में जन्मे बच्चे बेहद गुणवान होते हैं। ये दृढ़ निश्चयी होने के साथ-साथ बेहद साहसी भी होते हैं। इनके अंदर गजब का आकर्षण देखने को मिलता है। ये लाइफ में खूब सफलता पाते हैं और मेहनत के दम पर कुछ भी हासिल कर सकते हैं। 

पुष्य नक्षत्र

पुष्य नक्षत्र को बेहद शुभ नक्षत्र माना जाता है। कहते हैं इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग तेज बुद्धि के होते हैं। साथ ही ये बेहद दयालु और करुणामय स्वभाव के होते हैं। कहते हैं इस नक्षत्र में जन्मे लोग अगर सही दिशा में काम करें तो ये लाइफ में कुछ भी हासिल कर सकते हैं क्योंकि इनका भाग्य काफी तेज होता है। इनके अंदर आसपास के लोगों को प्रेरित और प्रोत्साहित करने की क्षमता होती है। ये लाइफ का भरपूर आनंद उठाते हैं और हमेशा सकारात्मक सोच रखते हैं। बता दें 24 सितंबर को मंगल पुष्य नक्षत्र में प्रवेश कर रहा है।

मघा नक्षत्र

इस नक्षत्र में जन्मे जातकों का स्वभाव आमतौर पर सम्मानजनक और राजसी होता है। ये लोग एक अच्छी लाइफ जीते हैं। ये जिस भी क्षेत्र से जुड़े होते हैं उसमें ऊंचाइयों पर पहुंच जाते हैं। कहते हैं इस नक्षत्र पर देवताओं के बजाय पितरों का शासन होता है। इन लोगों की नेतृत्व क्षमता भी काफी अच्छी होती है जिस कारण ये अच्छे नेता साबित होते हैं।  

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

किस मूलांक से बनेगी आपकी बात और किससे रहेगा 36 का आंकड़ा? चेक करें अपनी और पार्टनर की डेट ऑफ बर्थ