A
Hindi News धर्म Holi 2026: होली से पहले 5 शुभ चीजों को लाएं घर, पूरे साल बना रहेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, नहीं होगी धन-धान्य की कमी

Holi 2026: होली से पहले 5 शुभ चीजों को लाएं घर, पूरे साल बना रहेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, नहीं होगी धन-धान्य की कमी

Holi 2026: होली का त्योहार 4 मार्च को मनाया जाएगा। इस शुभ दिन से पहले कुछ चीजें घर लाकर आप अपने जीवन में भी शुभता ला सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में जानकारी देंगे।

Holi 2026- India TV Hindi Image Source : FREEPIK होली 2026

Holi 2026: साल 2026 में 4 मार्च के दिन होली का त्योहार पूरे देशभर में मनाया जाएगा। होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। होली के दिन रंगों के साथ ही लोग गिलशिकवों को भी भुला देते हैं। इसके साथ ही धार्मिक दृष्टि से भी होली के दिन को बेहद खास माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होली से पहले कुछ चीजों को घर लाकर आप जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में जानकारी देंगे।  

होली से पहले लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा लाएं घर 

होली के पावन पर्व से पहले आपको लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति घर लानी चाहिए। इस मूर्ति को होली वाले दिन अपने पूजा स्थल पर या फिर अपनी तिजोरी में इस मूर्ति को आपको स्थापित करना चाहिए। ऐसा करने से आपको धन-धान्य की प्राप्ति होती है और साथ ही लक्ष्मी-गणेश का आशीर्वाद आप पर बना रहता है। 

श्री यंत्र लाएं घर

होली से पहले आपको घर में श्री यंत्र की स्थापना करनी चाहिए। इस यंत्र को उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित करने से आपको शुभ फल प्राप्त होती है। इस यंत्र को स्थापित करने के बाद आपको प्रतिदिन इसकी पूजा भी करनी चाहिए। माना जाता है कि श्री यंत्र के घर में होने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। पैसों से जुड़ी परेशानियों का अंत होता है। 

कमल गट्टे की माला लाएं घर 

कमल गट्टे की माला भी आप होली से पहले घर जरूर लाएं। इस माला को होली से पहले घर लाने से आपको माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। होली से पहले इस माला को घर लाकर माता लक्ष्मी की मूर्ति के सामने आपको रखना चाहिए और होली की पूजा के दौरान माता लक्ष्मी को यह माला पहनाएं। 

हल्दी की गांठ लाएं घर 

होली से पहले आपको हल्दी की गांठ भी घर लानी चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हल्दी धन को आकर्षित करती है। इसलिए हल्दी की गांठ को होली से पहले घर लाकर इसे एक पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपके धन का भंडार हमेशा भरा रहता है। 

चांदी का कछुआ लाएं घर 

धार्मिक दृष्टि से भी और वास्तु के अनुसार भी चांदी का कछुआ घर में लाना बेहद शुभ माना जाता है। होली से पहले आपको चांदी का कछुआ घर लाना चाहिए और इसे उत्तर दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से वर्ष भर आपको धन-धान्य की प्राप्ति होती है। साथ ही कछुआ घर में मौजूद नकारात्मकता को भी दूर करता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

Holika Dahan Puja Samagri List: होलिका दहन की पूजा में कौन सी चीजें होती हैं आवश्यक? यहां देखें पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट

Ank Jyotish March 2026: मार्च के महीने में भाग्य का साथ पाएंगे मूलांक 3 और 7 वाले, अकं ज्योतिष से जानें 1 से 9 तक सभी का हाल