1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Holika Dahan Puja Samagri List: होलिका दहन की पूजा में कौन सी चीजें होती हैं आवश्यक? यहां देखें पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट

Holika Dahan Puja Samagri List: होलिका दहन की पूजा में कौन सी चीजें होती हैं आवश्यक? यहां देखें पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Mar 01, 2026 06:19 am IST,  Updated : Mar 01, 2026 06:19 am IST

Holika Dahan Puja Samagri List: होलिका दहन से पहले होलिका की पूजा का विधान भी है। होली से एक दिन पहले होलिका दहन और होलिका की पूजा की जाती है। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि इस दिन की जाने वाली पूजा में क्या सामग्रियां आपको शामिल करनी चाहिए।

Holika Dahan 2026- India TV Hindi
होलिका दहन 2026 Image Source : FREEPIK

Holika Dahan Puja Samagri List: होली का त्योहार इस बार 4 मार्च को है और रंगों वाली होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। इस बार होलिका दहन 3 मार्च को है लेकिन इस दिन चंद्रग्रहण के चलते कुछ विद्वान 2 मार्च को होलिका दहन करना सही बता रहे हैं। होलिका दहन करने से पहले होलिका की पूजा भी की जाती है। जब होलिका को जलाया जाता है तो जलती आग में भी कुछ सामग्रियां होलिका में डाली जाती हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं किन होलिका दहन की पूजा में क्या चीजें आपको शामिल करनी चाहिए। 

होलिका दहन पूजा सामग्री लिस्ट

  • गुलाल – होली के स्वागत का प्रतीक
  • नारियल – शुभता का प्रतीक
  • धूप – ज्ञान के प्रकाश का प्रतीक
  • रोली –  शुभता और सकारात्मकता के लिए
  • मिट्टी का दीपक – प्रकाश का प्रतीक
  • फूल – आनंद और प्रेम का प्रतीक
  • उपलों से बनी माला– पारिवारिक रक्षा के लिए
  • अनाज – समृद्धि का प्रतीक
  • कलावा – रक्षा सूत्र 
  • कलश में जल – शांति और शीतलता का प्रतीक
  • नया अनाज– नई शुरुआत का प्रतीक
  • सुपारी – शुभता के लिए
  • घी – अग्नि की शुद्धता के लिए 
  • मिट्टी का दीपक – प्रकाश का प्रतीक
  • गन्ना – जीवन में मिठास के लिए
  • सरसों के दाने – नकारात्मकता को दूर करने के लिए
  • लाल रंग का वस्त्र– ऊर्जा का प्रतीक
  • गुजिया या मिठाईयां – होली का प्रसाद

इन सामग्रियों का इस्तेमाल आपको होलिका दहन की पूजा में करना चाहिए।

होलिका दहन की अग्नि को बेहद पवित्र माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलिका की परिक्रमा करने से पारिवारिक जीवन में शुभता आती है। होलिका दहन की राख को घर में रखने से घर का वास्तु भी सुधरता है। इस दिन होलिका में उपलों की माला डालने से ईश्वर का आशीर्वाद आपको प्राप्त होता है। ऊपर दी गई सामग्री को एक थाल में सजाकर सपरिवार आपको होलिका दहन की पूजा करनी चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

Holashtak 2026: 1 मार्च को होलाष्टक के छठे दिन बुध होंगे उग्र, 3 राशियों के करियर और शिक्षा क्षेत्र में बढ़ेंगी परेशानियां, जरूर करें ये उपाय

Shankh Vastu Tips: घर में शंख रखने से चमकेगी किस्मत, जानिए कौन सा शंख दिलाएगा धन, सुख और वास्तु दोष से मुक्ति

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।