1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 13 जुलाई को जन्मीं कथावाचक जया किशोरी का है यह खास मूलांक, लीक से हटकर सोचते हैं इस अंक के लोग, जीवन में अचानक पाते हैं सफलता

13 जुलाई को जन्मीं कथावाचक जया किशोरी का है यह खास मूलांक, लीक से हटकर सोचते हैं इस अंक के लोग, जीवन में अचानक पाते हैं सफलता

आज यानी 13 जुलाई 2026 को कथावाचक जया किशोरी का जन्मदिन है। अंकज्योतिष अनुसार जया किशोरी मूलांक 4 की जातक हैं। कहते हैं इस मूलांक के लोगों के जीवन में कुछ भी अचानक से होता है। ऐसा इनके मूलांक के स्वामी राहु के कारण होता है। इस ग्रह को ज्योतिष में अचानक होने वाली घटनाओं का कारक माना जाता है।

Jaya Kishori- India TV Hindi
Image Source : JAYA KISHORI FACEBOOK 13 जुलाई को जन्मीं कथावाचक जया किशोरी का है यह खास मूलांक

देश-दुनिया में अपनी मधुर आवाज, कथाओं और प्रेरणादायक विचारों से अलग पहचान बनाने वालीं कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी आज यानी 13 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाती हैं। जया किशोरी के जीवन पर नजर डालें तो उन्होंने बेहद कम उम्र में ही वो प्रसिद्धि हासिल कर ली, जिसे पाने में लोगों की आधी उम्र निकल जाती है। अंकज्योतिष की मानें तो जया जिस मूलांक की जातक हैं उससे जुड़े लोगों की तकदीर अचानक से बदलती है और ये लोग रातोंरात अपार सफलता और प्रसिद्धि पा लेते हैं। दरअसल इन लोगों पर राहु का विशेष प्रभाव रहता है और ज्योतिष में राहु को जीवन में अचानक होने वाली घटनाओं का कारक माना जाता है। चलिए जानते हैं मूलांक 4 वालों से जुड़ी खास बातें। 

मूलांक 4 किन लोगों का होता है?

महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है। इस मूलांक के लोग मेहनती, कर्मठी, क्रांतिकारी, खोजी और लीक से हटकर काम करने वाले होते हैं। यही कारण है कि इस मूलांक के लोगों का जीवन आम लोगों की तुलना में काफी अलग और प्रभावशाली होता है।

मूलांक 4 वालों का स्वभाव और जीवन

  • इस मूलांक के लोग समाज में बदलाव लाने की क्षमता रखते हैं।
  • ये बहुत कम उम्र में ही सफलता के शिखर पर पहुंच जाते हैं।
  • राहु के कारण ये बचपन से ही अध्यात्मिक स्वभाव के होते हैं।
  • दूसरों को मोटिवेट करने का गुण इनके अंदर बचपन से ही होता है। 
  • राहु के कारण इस मूलांक के लोगों के जीवन में बदलाव बहुत तेजी से और अचानक से होते हैं।
  • कहते हैं इनके जीवन में जब परिस्थितियां बिल्कुल विपरीत होती हैं, तभी इनका भाग्य का सितारा अचानक से चमक उठता है और ये रातों-रात शिखर पर पहुंच जाते हैं।
  • ये काफी व्यावहारिक होते हैं। समाज में खूब मान-सम्मान पाते हैं।
  • जो इनके मन में आता है ये साफ-साफ कह देते हैं। बातों को घुमाकर कहना इन्हें पसंद नहीं होता।
  • ये लोग ख्याली पुलाव नहीं पकाते, जमीन पर रहकर काम करने में विश्वास रखते हैं।
  • चापलूसी और झूठ से इन्हें सख्त नफरत होती है।
  • ये एक भरोसेमंद मार्गदर्शक और दोस्त बनते हैं।
  • जीवन में आने वाले संघर्षों से बिल्कुल भी नहीं डरते।
  • इन्हें जीवन के शुरुआती दौर में थोड़ा संघर्ष करना पड़ता है, लेकिन इनकी इच्छाशक्ति इतनी मजबूत होती है कि ये सभी चुनौतियों का सामना करते हुए अंत में विजेता बनकर उभरते हैं।
  • ये लोग अपनी धुन के पक्के होते हैं, जो ठान लेते हैं वो करके दम लेते हैं। 
  • ये काफी सकारात्मक सोच के होते हैं और दूसरों को भी सकारात्मक रहने की प्रेरणा देते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

मेहनत से मिट्टी को भी सोना बना सकते हैं इस मूलांक के लोग, किस्मत नहीं कर्म पर करते हैं भरोसा