1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology: इस मूलांक वालों की अचानक से बदलती है तकदीर, राहु के वरदान से रातोंरात हो जाते हैं अमीर

Numerology: इस मूलांक वालों की अचानक से बदलती है तकदीर, राहु के वरदान से रातोंरात हो जाते हैं अमीर

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Jan 20, 2026 09:30 am IST,  Updated : Jan 20, 2026 07:13 pm IST

Numerology: आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताएंगे जिस मूलांक के लोग किस्मत के धनी माने जाते हैं और इन पर राहु की विशेष कृपा रहती है। राहु को मायावी और अचानक परिणाम देने वाला ग्रह माना गया है।

mulank 4- India TV Hindi
मूलांक 4 के लोगों का स्वभाव और जीवन कैसा होता है? Image Source : FREEPIK

Numerology: मूलांक 4 वाले लोगों पर राहु का विशेष प्रभाव रहता है और ज्योतिष में राहु को अचानक होने वाली घटनाओं का कारक माना जाता है। यही कारण है कि मूलांक 4 वाले लोगों के जीवन में कुछ भी अचानक से होता है। इनकी किस्मत कब अचानक से पलटी मार जाए इस बात का अंदाजा ये खुद भी नहीं लगा सकते। बता दें जिन लोगों की जन्म तारीख 4, 13, 22 और 31 होती है उनका मूलांक 4 होता है। ये लोग बेहद बुद्धिमान, साहसी और मेहनती होते हैं।

राहु के वरदान से अचानक पलटती है इनकी किस्मत

मूलांक 4 वालों को इनकी मेहनत का फल अचानक से मिलता है और ये रातोंरात अमीर हो जाते हैं। ये किस्मत के धनी होते हैं और अपने से ज्यादा अपने परिवार वालों के लिए भाग्यशाली होते हैं। राहु के प्रभाव से इन जातकों के जीवन में 'सडन गेन' के योग बनते हैं। इस मूलांक वालों के बारे में ऐसा देखा जाता है कि इन्हें अक्सर शेयर मार्केट, लॉटरी या किसी बड़े व्यापारिक सौदे से अचानक इतना धन मिलता है कि इनकी पूरी लाइफ बदल जाती है।

आज में जीना करते हैं पसंद

ये लोग दुनिया को एक अलग नजरिये से देखते हैं और आज में जीना पसंद करते हैं। ये पुरानी परंपराओं को नहीं मानते और नए बदलाव की सोच रखते हैं। इन्हें अपनी लाइफ में किसी की दखलअंदाजी पसंद नहीं होती क्योंकि ये किसी पर डिपेंड नहीं होते। 

बेहद शार्प माइंड के होते हैं

राहु को कूटनीति और राजनीति का कारक माना जाता है। यही कारण है कि मूलांक 4 वाले लोग शत्रु की चाल को पहले ही भांप लेते हैं और सतर्क हो जाते हैं। इन्हें मात देना लगभग असंभव होता है। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, सोशल मीडिया और पॉलिटिक्स जैसे क्षेत्रों में ये खूब नाम कमाते हैं।

इन चुनौतियों का करना पड़ता है सामना

राहु कई बार भ्रम पैदा करता है और अगर मूलांक 4 वालों के साथ गलत लोग जुड़ जाएं तो वो उन्हें आसानी से भ्रमित कर सकते हैं। इनके दुश्मन भी खूब बन जाते हैं क्योंकि इनकी अचानक से तरक्की देख लोग जलने लगते हैं। ऐसे में इन्हें अपने शत्रुओं से सतर्क रहकर चलने की सलाह दी जाती है। अगर इनकी कुंडली में राहु अशुभ स्थिति में हैं तो इन्हें अचानक से नुकसान होने की ज्यादा संभावना रहती है। ऐसे में इन्हें राहु को मजबूत करने के उपाय करने चाहिए।

राहु को मजबूत करने से मिलेगा लाभ

अगर मूलांक 4 वाले राहु की कृपा पाना चाहते हैं तो गणेश जी की पूजा करें। साथ ही नियमित रूप से पक्षियों को सात प्रकार का अनाज खिलाएं और अपने पास नीला या भूरा रुमाल जरूर रखें। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें

Numerology: इस मूलांक वालों का 35 की उम्र में शुरू होता है गोल्डन टाइम, ये शनि के वरदान से रच देते हैं इतिहास!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।