1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Jeth Adhik Amavasya 2026: ज्येष्ठ अधिक अमावस्या से शुरू होंगे इन 3 राशियों के अच्छे दिन, पैसों की किल्लत होगी दूर

Jeth Adhik Amavasya 2026: ज्येष्ठ अधिक अमावस्या से शुरू होंगे इन 3 राशियों के अच्छे दिन, पैसों की किल्लत होगी दूर

Jeth Adhik Amavasya 2026: ज्येष्ठ अधिक अमावस्या 15 जून 2026 को मनाई जाएगी। इस दिन सूर्य देव मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे 3 राशि वालों को बंपर लाभ होने की उम्मीद रहेगी। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

adhik amavasya- India TV Hindi
Image Source : CANVA ज्येष्ठ अधिक अमावस्या से 3 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू

Jeth Adhik Amavasya 2026: 15 जून को अधिकमास की अमावस्या है, जिसे पुरुषोत्तम अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। चूंकि अधिकमास ज्येष्ठ महीने में लगा है इसलिए ये ज्येष्ठ अधिक अमावस्या भी कहलाएगी। इस दिन सूर्य देव मिथुन राशि में प्रवेश कर जायेंगे। जिसका सभी 12 राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। लेकिन 3 ऐसी राशियां हैं जिनकी अधिकमास की अमावस्या से किस्मत चमक जाएगी। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

1. मेष राशि (Aries) 

मेष राशि वालों के लिए अधिक अमावस्या शुभ साबित होगी। सूर्य के इस दिन राशि बदलते ही आपकी सोई हुई किस्मत चमक जाएगी। आपके अटके हुए काम बनने शुरू हो जायेंगे। पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी। पैसों की किल्लत धीरे-धीरे दूर होने लगेगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। नौकरी में प्रमोशन के प्रबल योग दिखाई दे रहे हैं। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। 

2. सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आपको पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ प्राप्त होने की उम्मीद रहेगी। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी जिससे आप जो भी काम करेंगे उसमें अपना शत प्रतिशत देंगे। अचानक से धन की प्राप्ति के योग बनेंगे। निवेश से अच्छा पैसा कमाने में सफल रहेंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। 

3. धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए अधिक मास की अमावस्या खास साबित होगी। आपके अटके काम पूरे होंगे। किसी पुराने कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है। विदेश में नौकरी पाने का सपना पूर हो सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। अपना काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। नया मकान या वाहन खरीदने के भी प्रबल योग हैं।

ज्येष्ठ अधिक अमावस्या उपाय

  • अधिक अमावस्या पर अनाज, काले तिल, कपड़े और धन का दान जरूर करें। कहते हैं इससे पितरों का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है जिससे जीवन में सुख-शांति आती है।
  • इस दिन पवित्र नदी में स्नान करके पितरों के नाम से पिंड दान करने से पितृदोष से मुक्ति मिलती है।
  • इसके अलावा इस दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने का भी विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं इससे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Numerology: अचानक बदलती है इस मूलांक वालों की किस्मत, जानें कैसे पापी ग्रह केतु दिलाता है इन्हें अकूत संपत्ति