Numerology: आमतौर पर राहु-केतु का नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं क्योंकि ज्योतिष में इन्हें पापी और क्रूर ग्रहों की श्रेणी में रखा गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा मूलांक है जिस पर केतु की विशेष कृपा रहती है। केतु के प्रभाव के कारण ही इस मूलांक वालों की किस्मत अचानक से चमक जाती है। इतना ही नहीं केतु इन्हें दिव्य दृष्टि भी प्रदान करता है जिससे ये भविष्य में होने वाली घटनाओं को पहले ही जान लेते हैं। दरअसल केतु के कारण इनकी सिक्स्थ सेंस काफी अच्छी होती है। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां हम मूलांक 7 वालों के बारे में बात कर रहे हैं।
कौन होते हैं मूलांक 7 वाले लोग
किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है। इस मूलांक का स्वामी रहस्यमयी और आध्यात्मिक ग्रह केतु माना जाता है। केतु के कारण ही ये लोग गहरे विचारक और खोजी स्वभाव के होते हैं। इनकी सिक्सथ सेंस कमाल की होती है जो इन्हें भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले ही पूर्वाभास करा देती है।
केतु मूलांक 7 वालों की चमकाता है किस्मत
- मूलांक 7 वालों की जिंदगी में कोई भी चीज अचानक से होती है। चाहे इनकी शादी हो या फिर इनकी तरक्की। इन्हें कुछ भी अचानक से मिलता है। शुरुआत में इनका जीवन थोड़ा संघर्ष में बीतता है लेकिन एक समय बाद केतु इन्हें सारी सुख-सुविधाएं दिलाता है।
- ये लोग पढ़ने में होशियार और बेहद मेहनती होते हैं।
- केतु गहराई का प्रतीक है इसी कारण से इस मूलांक के लोग रिसर्च, साइंस, ज्योतिष, जासूसी, कोडिंग या किसी छिपे हुए ज्ञान के क्षेत्र में अपार सफलता पाते हैं।
- इनकी खोजी प्रवृत्ति इन्हें हर जगह अलग पहचान दिलाती है।
- ये लोग भेड़चाल में चलना पसंद नहीं करते। लाइफ में हमेशा कुछ अलग करने की सोचते हैं।
- इनका लिया गया फैसला अंत में अपार सफलता प्रदान करता है।
- ये लोग करियर में चाहे कितना ही आगे क्यों न निकल जाएं लेकिन इनके अंदर घमंड नाम की चीज कभी नहीं होती।
- ये लोग दिखावे से दूर रहकर सादा और सरल जीवन जीना पसंद करते हैं।
- केतु इन्हें अत्याधिक आध्यात्मिक बनाते हैं।
- ये लोग दान-पुण्य के कार्यों में सदैव आगे रहते हैं।
- केतु के कारण ही इस मूलांक वाले एक समय बाद अकूत संपत्ति के मालिक बन जाते हैं।
केतु को मजबूत कैसे करें?
- केतु को मजबूत करना चाहते हैं तो स्ट्रीट डॉग्स को रोजाना रोटी या बिस्कुट जरूर खिलाएं।
- इसके साथ ही भगवान शिव और गणेश जी की प्रतिदिन पूजा करें।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें: