कुंडली के एकादश भाव को लाभ और मनोकामनाओं को पूर्ति का भाव कहा जाता है। इस भाव से कारोबार, यात्राओं और बड़े भाई-बहनों के साथ संबंधों के बारे में भी पता चलता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि इस भाव को देखकर कैसे पता कर सकते हैं कि किस करोबार में व्यक्ति को सफलता मिल सकती है और मनोकामनाएं कब पूरी हो सकती है।
किस कारोबार में मिलेगी सफलता?
आप किस कारोबार में सफलता प्राप्त करेंगे इसके बारे में जानने के लिए यह देखना जरूरी है कि कुंडली के एकादश भाव में कौन सा ग्रह बैठा है। नीचे बताया गया है कि एकादश भाव में किसी ग्रह के बैठने से किस तरह के कारोबार में सफलता मिल सकती है।
- सूर्य- सोने से जुड़ा कारोबार, साहसिक कार्य, टूर-ट्रैवल्स, सरकारी ठेके, तांबे से जुड़ा व्यापार
- चंद्रमा- पानी, दूध, चांदी और तरल पदार्थों से जुड़ा कोई भी व्यापार
- मंगल- रियल एस्टेट, इंजिनियरिंग से जुड़े कार्य, लोहे से जुड़ा कारोबार
- बुध- कंसल्टेंसी का बिजनेस, शेयर बाजार से जुड़ा कारोबार, शिक्षा से जुड़ा काम, आयात-निर्यात, ज्यातिष आदि से जुड़े काम
- गुरु: शिक्षा क्षेत्र से जुड़ा कारोबार, स्वर्ण आभूषण का काम, धार्मिक सामग्री से जुड़ा काम, परामर्श देने काम
- शुक्र: सौंदर्य प्रसाधनों का कारोबार, कला से जुड़ा काम, कपड़ों का बिजनेस
- शनि: मशीनरी से जुड़ा काम, खनिज उद्योग, तेल से जुड़ा कारोबार, लोहे का काम
- अगर एकादश भाव में राहु या केतु हों और शनि की स्थिति अच्छी हो तो लोहे के कारोबार, कानून से संबंधित कार्यों में व्यक्ति को सफलता मिल सकती है। राहु के होने से तकनीकी क्षेत्र से जुड़े कारोबार शुभ फल देते हैं वहीं केतु के होने से धार्मिक, आध्यात्मिक कार्यों में सफलता मिल सकती है।
कब होंगी मनोकामनाएं पूरी?
एकादश भाव मनोकामनाओं की पूर्ति का भी है लेकिन मनोकामना कब पूरी होगी इसके लिए नीचे दी गई बातों को जानना जरूरी होती है।
एकादश भाव में बैठे ग्रह की दशा या अंतर्दशा में मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके साथ ही एकादश भाव के कारक ग्रह गुरु की दशा में भी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। एकादश भाव में जो राशि हो उसके स्वामी की दशा में भी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। एकादश भाव पर जिस ग्रह की दृष्टि हो उसकी दशा और अंतर्दशा के काल में भी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। अगर आप एकादश भाव के बाद अब जानना चाहते हैं कि कुंडली के चतुर्थ भाव से क्या बातें पता चलती हैं तो हमारी वेबसाइट पर विस्तार से इस बारे में पढ़ सकते हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
जन्माष्टमी के दिन बनेगा ग्रहों का दुर्लभ संयोग, उच्च के गुरु-चंद्रमा खुशियों से भर सकते हैं 4 राशियों की झोली