1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 16 जुलाई को रहेगी कर्क संक्रांति, इस दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना पड़ेगा पछताना

16 जुलाई को रहेगी कर्क संक्रांति, इस दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना पड़ेगा पछताना

गुरुवार को कर्क संक्रांति मनाई जाएगी। 16 जुलाई को सूर्य देव कर्क राशि में प्रवेश करें। हिंदू धर्म में कर्क संक्रांति का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसे में इस दिन इन गलतियों को बिल्कुल भी न करें वरना आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। तो यहां पढ़िए कि इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

कर्क संक्रांति 2026- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV कर्क संक्रांति 2026

16 जुलाई 2026 को ग्रहों के राजा सूर्य देव कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। आपको बता दें कि जिस दिन भी सूर्य एक राशि निकलकर दूसरी राशि में गोचर करते हैं तो उस दिन सूर्य की संक्रांति होती है। हिंदू धर्म में संक्रांति के दिन पुण्यकाल का विशेष महत्व होता है। सूर्य की कर्क संक्रांति के पुण्यकाल के दौरान मन्दाकिनी नदी में स्नान दान करना महत्वपूर्ण माना जाता है। ये नदी प्रसिद्ध पौराणिक नगर चित्रकूट से होकर बहती है। अगर ऐसा संभव नहीं है तो अपने घर के आसपास किसी पवित्र नदी में स्नान कर सकते हैं। अगर ये भी संभव नहीं है तो घर पर नहाने के पानी में गंगाजल डालकर स्नान करें। ऐसा करने से भी आपको शुभ और पुण्य फलों की प्राप्ति होगी।

सूर्य कब तक रहेंगे कर्क राशि में?

16 जुलाई 2026 को रात 11 बजकर 39 मिनट पर सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और एक महीना तक यही रहेंगे। सूर्य देव 17 अगस्त की सुबह 7 बजकर 58 मिनट तक कर्क राशि में गोचर करते रहेंगे, उसके बाद सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

सूर्य कर्क संक्रांति 2026 स्नान-दान मुहूर्त और पुण्यकाल का समय

सूर्य की इस कर्क संक्रांति का विशेष पुण्यकाल 16 जुलाई 2026 को शाम 5 बजकर 15 मिनट से कल सुबह 6 बजकर 3 मिनट तक रहेगा। वहीं कर्क संक्रांति पुण्यकाल दोपहर 12 बजकर 45 मिनट से शाम 7 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। कर्क संक्रांति का महापुण्य काल शाम 5 बजकर 8 मिनट से शाम 7 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।

कर्क संक्रांति के दिन न करें ये गलतियां

  • कर्क संक्रांति का दिन बहुत ही पावन माना जाता है तो इस दिन तामसिक चीजों से दूर रहें। 
  • इस दिन मांस, मछली, अंडा, लहसुन और प्याज का सेवन न करें। इसके साथ ही नशीली चीजों का भी सेवन न करें।
  • कर्क संक्रांति के दिन नया काम, नया बिजनेस शुरू न करें और न ही कोई बड़ा निवेश करें।
  • इस दिन बड़े-बुजुर्गों का अपमान न करें और न ही किसी के लिए अपशब्द का इस्तेमाल करें।
  • कर्क संक्रांति के दिन अगर कोई गरीब या जरूरतमंद आपके दरवाजे पर आता है तो उसे खाली हाथ न लौटाएं।

कर्क संक्रांति के दिन क्या करें?

  • कर्क संक्रांति के दिन सात्विक आहार ग्रहण करें।
  • इस दिन गरीब या जरूरतमंद को अन्न, धन और वस्त्र का दान करें।
  • कर्क संक्रांति के दिन पितरों का श्राद्ध और तर्पण करें।
  • कर्क संक्रांति के दिन सूर्य को अर्घ्य दें। तांबे के लोटे में जल, अक्षत, लाल फूल और लाल चंदन डालकर सूर्य देव को अर्पित करें।
  • इस दिन गुड़, छाता, ठंडा पानी का घड़ा, वस्त्र और सत्तू का दान करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

अगर नहीं टिकता है पैसा तो आज ही बदल लें अपनी तिजोरी की दिशा, घर में होगा धन का आगमन