A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Kartik Purnima Par Kitne Diye Jalaye 2025: कार्तिक पूर्णिमा या देव दिवाली पर कितने दीये जलाने चाहिए? दीपक जलाने का शुभ समय क्या है

Kartik Purnima Par Kitne Diye Jalaye 2025: कार्तिक पूर्णिमा या देव दिवाली पर कितने दीये जलाने चाहिए? दीपक जलाने का शुभ समय क्या है

Kartik Purnima Par Kitne Diye Jalaye 2025: आज 5 नवंबर 2025 को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीवाली का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन दीपदान का विशेष महत्व माना गया है। लेकिन कार्तिक पूर्णिमा या देव दीवाली पर कितने दीये जलाने चाहिए इस बारे में कम ही लोग जानते हैं।

kartik purnima- India TV Hindi
Image Source : CANVA देव दिवाली और कार्तिक पूर्णिमा पर कितने दीये जलाएं?

Kartik Purnima Par Kitne Diye Jalaye 2025 (कार्तिक पूर्णिमा पर कितने दीये जलाएं): इस साल कार्तिक पूर्णिमा का पावन पर्व 5 नवंबर 2025 को मनाया जा रहा है। खास बात ये है कि इस दिन देव दिवाली भी मनाई जाती है जिसकी खास रौनक वाराणसी में देखने को मिलती है। दिवाली की तरह ही इस पूर्णिमा पर भी दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन लोग अपने घरों को दीयों की रोशनी से सजाते हैं और भगवान शिव, श्री हरि विष्णु और लक्ष्मी माता की विधि विधान पूजा करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव द्वारा त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया गया था जिसकी खुशी में देवताओं ने दीप जलाकर भगवान शिव का स्वागत किया था। चलिए जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा और देव दिवाली पर कितने दीये जलाने चाहिए।

कार्तिक पूर्णिमा पर कितने दीये जलाएं - Kartik Purnima (Dev Diwali) Par Kitne Diye Jalaye 2025

कार्तिक पूर्णिमा और देव दिवाली पर आप कितने भी दीये जला सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखना है कि दीपकों की संख्या विषम में होनी चाहिए। जैसे 11, 21, 51 और 108। बता दें कार्तिक पूर्णिमा पर 365 बाती का दीपक जलाने का भी विशेष महत्व माना जाता है। 

कार्तिक पूर्णिमा पर दीये जलाने का समय 2025 - Kartik Purnima (Dev Diwali) Par Diya Jalane Ka Time 2025

देव दिवाली और कार्तिक पूर्णिमा के दिन प्रदोष काल में दीपक जलाए जाते हैं। ऐसे में आप शाम 5.30 बजे से 7.30 बजे तक के बीच में कभी भी दीये जला सकते हैं।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन कहां-कहां दीपक जलाएं 2025 (Kartik Purnima Ke Din Deepak Kha-Kha Jalaye 2025)

कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर के मंदिर, मुख्य द्वार, तुलसी के पौधे, घर के पास किसी मंदिर में, पीपल के पेड़ के नीचे और नदी किनारे दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। इसके अलावा आप घर के कोने-कोने में भी दीपक जरूर जलाएं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें: