1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Aaj Chandra Grahan Hai Kya 2025: कार्तिक पूर्णिमा पर यानी 5 नवंबर 2025 को चंद्र ग्रहण लगेगा या नहीं, तुरंत दूर करें अपना कन्फ्यूजन

Aaj Chandra Grahan Hai Kya 2025: कार्तिक पूर्णिमा पर यानी 5 नवंबर 2025 को चंद्र ग्रहण लगेगा या नहीं, तुरंत दूर करें अपना कन्फ्यूजन

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Nov 05, 2025 08:45 am IST,  Updated : Nov 05, 2025 08:46 am IST

5 November 2025 Ko Chandra Grahan Hai Ya Nahi: आज कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक देव जयंती का पावन पर्व मनाया जा रहा है। वहीं इस बीच इंटरनेट पर ग्रहण की टाइमिंग को लेकर भी काफी सर्च हो रहा है। तो क्या आज चंद्र ग्रहण लग रहा है?

chandra grahan- India TV Hindi
5 नवंबर 2025 को चंद्र ग्रहण है क्या? Image Source : CANVA

5 November 2025 Ko Chandra Grahan (Lunar Eclipse) Hai Ya Nahi: जब भी पूर्णिमा तिथि आती है तो कई लोग इस दुविधा में पड़ जाते हैं कि इस दिन शायद ग्रहण भी लगेगा। बता दें आज भी ऐसा ही हुआ है। आज 5 नवंबर 2025 को कार्तिक पूर्णिमा (kartik Purnima) है। ऐसे में कई लोगों के मन में ये कन्फ्यूजन है कि आज ग्रहण लगेगा या नहीं। ये कन्फ्यूजन इसलिए होता है क्योंकि चंद्र ग्रहण की घटना पूर्णिमा के दिन होती है लेकिन यहां ये भी स्पष्ट कर दें कि हर पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण नहीं होता है। 2025 में दो चंद्र ग्रहण लगने थे जो कि पहले ही लग चुके हैं।

5 नवंबर 2025 को चंद्र ग्रहण है या नहीं? (Aaj Chandra Grahan Hai Ya Nahi 2025)

आज चंद्र ग्रहण नहीं लगा रहा है। बता दें इस साल दो चंद्र ग्रहण लगने थे जो कि पहले ही लग चुके हैं। इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च 2025 को लगा था और दूसरा 7 सितंबर को लगा था। ऐसे में अब इस साल कोई ग्रहण नहीं लगना है।

2026 में भी लगेंगे दो चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2026)

2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 को लगेगा जो खग्रास चन्द्र ग्रहण होगा। तो वहीं दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लगेगा और ये खण्डग्रास चन्द्र ग्रहण होगा। 

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या नहीं करना चाहिए?

चंद्र ग्रहण के दौरान शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। भगवान की मूर्तियों को ढक देना चाहिए। इस दौरान कुछ भी खाना-पीना नहीं चाहिए। गर्भवती महिलाओं को तो ग्रहण के समय घर से बाहर निकलने से भी मना किया जाता है। इसके अलावा ग्रहण काल में सोना भी नहीं चाहिए। इस दौरान भगवान के मंत्रों का मन ही मन जाप कर सकते हैं। इससे ग्रहण का बुरा प्रभाव नहीं पड़ता।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।