1. Hindi News
  2. धर्म
  3. करवा चौथ पर बन रहा है लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

करवा चौथ पर बन रहा है लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

इस साल करवा चौथ पर लक्ष्मी-नारायण राजयोग का निर्माण होगा। इस दिन शुभ योग का इन 4 राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। इन राशि के जातकों को आर्थिक लाभ के साथ करियर और कारोबार में भी तरक्की मिलेगी।

लक्ष्मी-नारायण राजयोग 2026- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV लक्ष्मी-नारायण राजयोग 2026

29 अक्टूबर 2026 को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं और चंद्रोदय के बाद अपना व्रत खोलती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, करवा चौथ का व्रत रखने से पति की आयु लंबी होती है और दांपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रहती है। करवा चौथ व्रत में चंद्र दर्शन का विशेष महत्व है। चंद्रमा को अर्घ्य दिए बिना व्रत पूर्ण नहीं माना जाता है। 

इस साल करवा चौथ पर बेहद ही शुभ और दुर्लभ संयोग भी बन रहा है। तुला राशि में सूर्य बुध और शुक्र की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। वहीं बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग भी बनेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,  लक्ष्मी नारायण राजयोग का शुभ प्रभाव इन 3 राशियों पर सबसे अधिक पड़ेगा। इन राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलेगा और घर-परिवार में भी खुशहाली बनी रहेगी।

1. मेष राशि

लक्ष्मी नारायण राजयोग के शुभ प्रभाव से मेष राशि वालों को धन का लाभ मिलेगा। करियर में सफलता प्राप्त होगी और नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। यह योग कारोबारियों के लिए भी अत्यंत लाभदायक रहेगा। नई डील फाइनल हो सकती है, जिसमें आगे चलकर जबरदस्त मुनाफा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्त और अधिक मजबूत होगा।

2. वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग नए अवसरों से भरा रहेगा। जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे थे उन्हें एक बेहद अच्छा ऑफर मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है। परिणाम उनके मन के अनुसार मिल सकता है। व्यापारियों की बंपर कमाई हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल और शांति से भरा रहेगा।

3. मिथुन राशि

लक्ष्मी-नारायण राजयोग मिथुन राशि वालों के लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। कारोबार में विस्तार हो सकता है। नए काम या व्यापार शुरू करने के लिए यह समय अति उत्तम रहेगा। इस समय किए गए निवेश से आगे चलकर लाभ मिल सकता है लेकिन फिर भी पैसे सोच-समझकर लगाएं। घर-परिवार में खुशियों का आगमन होगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी।

4. तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी-नारायण राजयोग शुभ परिणाम लेकर आएगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।  आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान आपके सभी काम बिना बाधा के पूरे होंगे।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

गुरु का गोचर बढ़ाएगी इन 3 राशियों की मुश्किलें, काम में आएगी बाधा और रिश्तों में भी आ सकती है खटास