A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Ketu Nakshatra Parivartan 2026: केतु का मघा नक्षत्र में गोचर 3 राशि वालों की चमकाएगा किस्मत, 29 मार्च से शुरू होंगे अच्छे दिन, खूब होगी कमाई

Ketu Nakshatra Parivartan 2026: केतु का मघा नक्षत्र में गोचर 3 राशि वालों की चमकाएगा किस्मत, 29 मार्च से शुरू होंगे अच्छे दिन, खूब होगी कमाई

Ketu Nakshatra Parivartan 2026: केतु मघा नक्षत्र का स्वामी है। ऐसे में इस नक्षत्र में केतु का गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। इन राशि वालों की तगड़ी कमाई होगी। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

ketu nakshtra parivartan 2026- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV केतु नक्षत्र परिवर्तन 2026

Ketu Nakshatra Parivartan 2026: जिस तरह से किसी भी ग्रह का राशि परिवर्तन महत्वपूर्ण होता है, वैसे ही नक्षत्र परिवर्तन का भी अहम स्थान होता है। जब भी कोई ग्रह अपना नक्षत्र बदलता तो इसका प्रभाव सभी राशि के लोगों पर पड़ता है। 29 मार्च 2026 को केतु अपने मघा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहा है और 5 दिसंबर 2026 तक ये इसी नक्षत्र में रहेगा। ज्योतिष की मानें तो केतु का इस नक्षत्र में होना 3 राशि वालों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं। 

मेष राशि (Aries):

मेष राशि वालों के लिए केतु का गोचर काफी शुभ साबित होगा। करियर में खूब तरक्की मिलेगी। बिजनेस में अचानक से बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। अटके हुए काम पूरे होंगे। आप निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। इस दौरान आपके लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। हर काम में सफलता मिलेगी। विदेश जाने के भी योग बन रहे हैं।

सिंह राशि (Leo):

सिंह राशि वालों के लिए केतु का नक्षत्र गोचर बेहद लाभकारी साबित होने वाला है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। नौकरी में खूब तरक्की मिलेगी। व्यापार में भी तगड़ा मुनाफा होगा। पुराने निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भाग्य का हर काम में खूब साथ मिलेगा। विदेश में नौकरी प्राप्त होने के प्रबल आसार हैं।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए केतु का नक्षत्र गोचर शुभ दिखाई दे रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। करियर में आप सुनहरी सफलता प्राप्त करेंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। बिजनेस में भी तगड़ा मुनाफा होगा। निवेश के लिए बहुत अच्छा समय है। मकान या वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

इन 4 में से किसी भी अक्षर से शुरू होता है आपका नाम, तो किस्मत के धनी हैं आप, जीवन में खूब कमाएंगे पैसा!