Published : Mar 23, 2026 11:19 am IST, Updated : Mar 23, 2026 11:19 am IST
1/5Image Source : canva
Name Astrology: ज्योतिष और नाम शास्त्र के अनुसार 4 ऐसे अक्षर हैं जो शुभता और सकारात्मक ऊर्जा के प्रतीक माने जाते हैं। अगर इन अक्षरों से आपका नाम शुरू होता है तो आप न केवल बुद्धि के धनी हैं, बल्कि आप पर मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा है। आज हम आपको इन्हीं 4 लकी अक्षरों के बारे में बताएंगे। ये अक्षर हैं B, D, L और K - आइए विस्तार से जानते हैं इन भाग्यशाली अक्षरों की खूबियां।
2/5Image Source : canva
B अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग किस्मत के धनी माने जाते हैं। ये बहुत साहसी और ईमानदार होते हैं। अपने काम के प्रति समर्पित रहते हैं, जिसकी वजह से ये लोग जो भी काम शुरू करते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। अगर इनकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो वो हमेशा अच्छी ही रहती है। इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है।
3/5Image Source : canva
जिनका नाम D अक्षर से शुरू होता है उन लोगों पर मां सरस्वती और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है, जिसके कारण ये करियर में खूब सफलता पाते हैं। इनके पास धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। ये लोग देखने में आकर्षक और दिल के साफ होते हैं।
4/5Image Source : canva
K अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोगों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। जिस कारण से इनके जीवन में पैसों की कभी कमी नहीं होती। ये लाइफ में खूब पैसा कमाते हैं और जमकर खर्च भी करते हैं।
5/5Image Source : canva
L अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग किस्मत के धनी होते हैं। इन्हें लाइफ में सबकुछ हासिल होता है। ये मेहनती भी काफी होते हैं। यही कारण है कि ऐसे लोग बॉस की खूब प्रशंसा पाते हैं। इन्हें करियर में ऊंचा मुकाम हासिल होता है। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी ही होती है।