1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Zodiac Signs: ये राशियां होती हैं पढ़ाई में बेहद अच्छी, हमेशा रहते हैं अव्वल, एकाग्रता शक्ति भी होती है बहुत मजबूत

Zodiac Signs: ये राशियां होती हैं पढ़ाई में बेहद अच्छी, हमेशा रहते हैं अव्वल, एकाग्रता शक्ति भी होती है बहुत मजबूत

Which zodiac sign is good in studies: ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से जानिए कि वो कौनसी राशियां होती हैं जो पढ़ाई में सबसे ज्यादा अच्छी होती है। इन राशि के जातकों को कभी भी असफलता का मुंह नहीं देखना पड़ता है।

Zodiac Signs- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Zodiac Signs

Zodiac Signs: हर व्यक्ति दूसरे से अलग होता है। हर व्यक्ति की आदतें और व्यवहार अलग-अलग होते हैं। कुछ लोगों को खाली समय में घूमना-फिरना, दोस्तों से मिलना या टीवी देखना पसंद होता है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें बस किताबों में डूबे रहना पसंद होता है। उनकी इस आदत की वजह से कई बार लोग उन्हें किताबी कीड़ा भी कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र कहता है कि राशियों का भी व्यक्ति के स्वभाव पर असर पड़ता है। ज्योतिष चिराग दारूवाला ऐसी ही पांच राशियों के बारे में बता रहे हैं, जिनके जातकों को पढ़ना बहुत पसंद होता है और वे पढ़ाई में अव्वल होते हैं। तो आइए जानते हैं वे कौन सी राशि हैं।

1. मिथुन राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिथुन राशि के लोग बुद्धिमान होने के साथ-साथ तार्किक भी होते हैं। ये लोग हमेशा अपना ज्ञान बढ़ाना चाहते हैं और इसके लिए इन्हें किताबें पढ़ना पसंद होता है। इस राशि के लोग बहुत बुद्धिमान होते हैं।

2. कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को पढ़ना बहुत पसंद होता है और वे लंबे समय तक किताबें पढ़कर अपना समय बिताना पसंद करते हैं। इन्हें किताबी कीड़ा कहना गलत नहीं होगा। इस राशि के लोगों को उपहार में किताबें मिलना बहुत पसंद होता है।

3. धनु राशि

इस राशि के लोगों को किताबी कीड़ा नहीं कहा जा सकता क्योंकि एक ही जगह पर बैठकर घंटों पढ़ाई करना इन्हें परेशान करता है, लेकिन ये स्वभाव से जिज्ञासु होते हैं और जब भी पढ़ते हैं तो पूरी एकाग्रता के साथ पढ़ते हैं। इस राशि के लोग अक्सर अपनी क्लास में अव्वल आते हैं।

4. कुंभ राशि

इस राशि के लोगों में ज्यादा से ज्यादा जानने की जिज्ञासा होती है। इन्हें नई-नई चीजें सीखना और उनके बारे में जानना अच्छा लगता है। ये लोग किसी भी परीक्षा से पहले चीजों को याद कर लेते हैं। साथ ही उन चीजों को बेहतर तरीके से समझना भी इनकी आदत में शामिल होता है। ये लोग पहले चीजों को समझते हैं और फिर उस पर सवाल उठाते हैं।

5. मकर राशि 

इस राशि के लोग जब पढ़ाई करते हैं तो पूरी लगन के साथ करते हैं। ये पढ़ाई में हमेशा आगे रहते हैं और जब पढ़ने बैठते हैं तो अपना पाठ पूरा करके ही उठते हैं। सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि अगर ये कोई काम ठान लें तो उसे पूरा किए बिना राहत की सांस नहीं लेते।

(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)

ये भी पढ़ें-

Intelligent Zodiac Signs: ये 5 राशियां होती हैं सबसे अधिक बुद्धिमान, हर क्षेत्र में मिलती है सफलता

Shani Sade Sati: साल 2025 में ये राशियां होंगी शनि की गिरफ्त में, इन जातकों की शुरू होगी साढ़ेसाती