A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Krishna Janmashtami: कृष्ण जन्माष्टमी पर इन 8 चमत्कारी मंत्रों का जप करना है बेहद शुभ, बड़े से बड़ा कष्ट हो जाएगा दूर

Krishna Janmashtami: कृष्ण जन्माष्टमी पर इन 8 चमत्कारी मंत्रों का जप करना है बेहद शुभ, बड़े से बड़ा कष्ट हो जाएगा दूर

Krishna Janmashtami: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण की पूजा के साथ ही आपको कुछ मंत्रों का जप भी अवश्य करना चाहिए। इन मंत्रों का जप करने से आपको मानसिक और आत्मिक शांति तो मिलती ही है साथ ही कष्टों से भी आप मुक्त होते हैं। आइए जानते हैं इन मंत्रों के बारे में।

Krishna Janmashtami - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV कृष्ण जन्माष्टमी

Krishna Janmashtami: कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व साल 2025 में अगस्त के महीने में मनाया जाएगा। भगवान विष्णु के 8 अवतारों में से एक भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था। इस साल यह तिथि 16 अगस्त को है। इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा करने से भक्तों को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही कृष्ण भगवान को प्रसन्न करने के लिए कुछ चमत्कारी मंत्रों का जप भी आप कर सकते हैं। इन मंत्रों के जप से बड़े से बड़ा संकट दूर होता है साथ ही श्रीकृष्ण की कृपा से आपको आत्मिक शांति भी प्राप्त होती है।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर करें इन मंत्रों का जप

  1. ॐ नमो भगवते श्री गोविन्दाय।
  2. ॐ देव्किनन्दनाय विधमहे वासुदेवाय धीमहि तन्नो कृष्ण:प्रचोदयात।
  3. ॐ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। प्रणत: क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नम:||
  4. ॐ कृष्णाय नमः।
  5. ॐ क्लीम कृष्णाय नमः।
  6. ॐ श्री कृष्णः शरणं ममः।
  7. ॐ नमो भगवते तस्मै कृष्णाया कुण्ठमेधसे। सर्वव्याधि विनाशाय प्रभो माममृतं कृधि।।
  8. हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे।।

कृष्ण जन्माष्टमी पर मंत्र जप का महत्व

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन ऊपर दिए गए मंत्रों का जप करने से आपको सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। आध्यात्मिक विकास के लिए भी इन मंत्रों का जप करना बेहद शुभ माना जाता है। इन मंत्रों का जप करने से मानसिक स्वास्थ्य पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है। दिव्य ज्ञान की प्राप्ति के लिए भी कृष्ण जन्माष्टमी के ये मंत्र बेहद कारगर माने जाते हैं। तनाव और चिंता से मुक्ति के लिए भी आप इन मंत्रों का जप कर सकते हैं। ऊपर बताए गए मंत्रों में से किसी एक का चुनाव करके उस मंत्र का कम से कम 108 बार आपको कृष्ण जन्माष्टमी पर जप करना चाहिए। तभी आपको इसका शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। मंत्र जप के लिए एक एकांत जगह आपको चुननी चाहिए। घर में एकांत न हो तो किसी मंदिर में जाकर भी आप इन मंत्रों का जप कर सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

राधा का प्रेम या राहु का दोष क्यों किया था श्रीकृष्ण ने मोर मुकुट धारण?

Surya Nakshatra Parivartan: सूर्य जन्माष्टमी के ठीक बाद केतु के नक्षत्र में करेंगे प्रवेश, इन 3 राशियों को मिलेंगे बेहतरीन परिणाम