ज्योतिष अनुसार जिस किसी की कुंडली में रुचक योग बना होता है ऐसा व्यक्ति अत्याधिक साहसी, बलवान और मेहनती होता है। ऐसे लोगों के निर्णय लेने की क्षमता भी काफी मजबूत होती है। ये लोग कारोबार के क्षेत्र में खूब सफलता पाते हैं। इसके अलावा जमीन से जुड़े कार्यों में खूब सफल होते हैं और नौकरी में उच्च पदों पर विराजमान होते हैं। चलिए जानते हैं रुचक योग में पैदा हुए लोगों की 5 बड़ी खासियतें।
1. साहसी
ज्योतिष अनुसार, रुचक योग में पैदा हुआ व्यक्ति अत्यधिक साहसी और बलवान होता है। जिस कारण से ये लोग जोखिम लेने से नहीं घबराते। कहते हैं ऐसे लोग अपनी कड़ी मेहनत, निडरता और साहस के बल पर खूब पैसा भी कमाते हैं। अपनी इसी साहस के कारण ये बिजनेस के क्षेत्र में भी खूब सफलता पाते हैं।
2. शत्रुओं पर हमेशा रहते हैं भारी
इस योग में जन्मे लोग हमेशा अपने शत्रुओं पर भारी रहते हैं। इनके जीवन में चाहे कोई भी विरोधी क्यों न सामने आ जाए, लेकिन जीत हमेशा इनकी ही होती है। ये अपनी निपुणता, समझ और शक्ति से विरोधियों को पल भर में ही परास्त कर देते हैं।
3. मजबूत नेतृत्व क्षमता
रुचक योग के जातकों में नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। इसी कारण से ये लोग अधिकतर ऐसे पदों पर कार्यरत होते हैं, जहां इन्हें पूरी टीम का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी मिलती हो। अच्छी नेतृत्व क्षमता के कारण ये लोग बिजनेस में भी खूब सफलता पाते हैं।
4. मजबूत इरादे
रुचक योग में पैदा हुए लोग जिस भी काम में हाथ डालते हैं, उसमें उन्हें अपार सफलता प्राप्त होती है क्योंकि ये मजबूत इरादे वाले होते हैं। जो ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। अपने इसी गुण के कारण ये लोग समाज में बहुत नाम कमाते हैं।
5. आकर्षक व्यक्तित्व
इस योग में पैदा हुए जातकों का चेहरा थोड़ा लंबा और आकर्षक होता है। इसके अलावा इनका व्यक्तित्व भी काफी प्रभावशाली होता है जिससे हर कोई इनकी तरफ खुद ब खुद खींचा चला आता है। ये लोग बोलने-चालने में माहिर होते हैं। अपनी बातों से किसी को भी आसानी से प्रभावित कर देते हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
2 अगस्त से सतर्क रहें ये 3 राशियां, राहु के धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर से बढ़ सकती हैं परेशानियां