1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Labh Drishti Yog 2026: शनि-शुक्र का लाभ दृष्टि योग, 3 राशियों को करेगा मालामाल, कमाई में आएगा बड़ा उछाल

Labh Drishti Yog 2026: शनि-शुक्र का लाभ दृष्टि योग, 3 राशियों को करेगा मालामाल, कमाई में आएगा बड़ा उछाल

Labh Drishti Yog 2026: 15 जनवरी को शुक्र-शनि 60 डिग्री पर स्थिर होकर लाभ दृष्टि योग का निर्माण करेंगे। ये शुभ योग तीन राशियों के लिए बेहद शानदार रहेगा। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

Labh Drishti Yog 2026- India TV Hindi
Image Source : PIXABAY शनि-शुक्र का लाभ दृष्टि योग

Labh Drishti Yog 2026: मकर संक्रांति के बाद शुक्र और शनि बेहद दुर्लभ संयोग बनाने जा रहे हैं। ये दोनों ग्रह एक-दूसरे से 60 डिग्री के कोण पर स्थित होकर लाभ दृष्टि योग बनाएंगे। ज्योतिष में इस योग को बेहद शुभ माना जाता है। ये योग तीन राशियों की किस्मत चमका देगा। आर्थिक स्थिति बेहद शानदार कर देगा। चलिए आपको बताते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए लाभ दृष्टि योग धन प्राप्ति के मार्ग खोलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से काफी बेहतर हो जाएगी। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इस दौरान आप पैसों की बचत कर पाने में कामयाब रहेंगे। शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं। विदेश में नौकरी मिलने के प्रबल आसार हैं।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए भी ये शुभ योग लाभकारी रहेगा। आपकी कमाई के संसाधनों में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस में तगड़ा मुनाफा होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। नई नौकरी मिलने के भी प्रबल आसार हैं। बिजनेस में खूब मुनाफा कमाएंगे। विदेश में नौकरी मिल सकती है। आपके कारोबार में विस्तार होगा।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों को नौकरी और बिजनेस में खूब तरक्की मिलेगी। लंबे समय से रूके हुए काम पूरे होंगे। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। इनकम में बढ़ोतरी होगी। अगर लंबे समय से नई नौकरी की तलाश में हैं तो इस दौरान आपको इससे जुड़ी शुभ खबर सुनने को मिल सकती है। संपत्ति में वृद्धि होने के भी संकेत हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

 

यह भी पढ़ें:

Kumbh Rashifal 2026: इस साल पैसों में खेलेंगे कुंभ राशि वाले और साढ़ेसाती नहीं करेगी परेशान

Hans–Malavya Rajyog 2026: इस दिन बनेगा साल का पहला हंस-मालव्य राजयोग, तीन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ