Hans–Malavya Rajyog: ज्योतिष शास्त्र में हंस और मालव्य दोनों ही राजयोग अत्यंत शुभ माने गये हैं। हंस राजयोग का निर्माण तब होता है जब गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करता है तो वहीं मालव्य राजयोग तब बनता है जब शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में गोचर शुरू करता है। ये दोनों ही योग साल के मध्य में बनने जा रहे हैं जिससे कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ मिलेगा। बता दें शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में 2 मार्च को प्रवेश करेंगे तो वहीं गुरु 2 जून को अपनी उच्च राशि में प्रवेश करेंगे। चलिए जान लेते हैं इससे किन राशियों को फायदा होगा।
कन्या राशि वालों के लिए मार्च से जून तक का समय लाभकारी साबित होगा। आपके इनकम में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा। आपकी आय में वृद्धि होगी। मनचाही नौकरी मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिलेगा और कई बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी।
कर्क राशि वालों के लिए भी ये राजयोग अत्यंत शुभ साबित होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आप धन का संचय कर पाने में सफल रहेंगे। वाणी में मधुरता आएगी। नौकरी और बिजनेस में सुनहरी सफलता मिलेगी। अचानक से आमदनी में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
कुंभ राशि वालों के लिए ये राजयोग अत्यंत शुभ साबित होगा। परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा। नौकरी में स्थिरता आएगी। दुश्मनों से छुटकारा मिलेगा। अनेक क्षेत्रों से धन प्राप्त करने में सफल रहेंगे। विदेश में नौकरी प्राप्त करने का सपना पूरा हो सकता है। घर में कोई शुभ-मांगलिक कार्य संपन्न होगा। किसी काम में बड़ी सफलता मिल सकती है। बिजनेस में बड़ी डील फाइनल हो सकती है। कुल मिलाकर आपका सुनहरा दौर रहेगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
संपादक की पसंद