A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Laxmi Chalisa: शुक्रवार को लक्ष्मी चालीसा पढ़ते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां, जानें सही विधि और नियम

Laxmi Chalisa: शुक्रवार को लक्ष्मी चालीसा पढ़ते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां, जानें सही विधि और नियम

Laxmi Chalisa Niyam: शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए अति उत्तम माना जाता है। इस दिन धन, वैभव की देवी माता लक्ष्मी की उपासना करने से घर में सुख-समृद्धि, संपन्नता और खुशहाली बनी रहती है। तो यहां जानिए लक्ष्मी चालीसा पाठ करने की सही विधि और नियम।

लक्ष्मी चालीसा नियम- India TV Hindi
Image Source : PEXELS लक्ष्मी चालीसा नियम

Laxmi Chalisa Niyam: शुक्रवार का दिन धन, वैभव और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन माता लक्ष्मी की उपासना करने से घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। जो भी व्यक्ति आर्थिक तंगी से जूझ रहा है उसे शुक्रवार के दिन धन की देवी लक्ष्मी जी की पूजा जरूर करनी चाहिए। इसके साथ ही माता लक्ष्मी की खीर को भोग भी अर्पित करें। धार्मिक मान्यता है कि जिस भी व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा रहती है उसका जीवन हमेशा समृद्ध और खुशहाली से भरा रहता है। शुक्रवार के दिन लक्ष्मी चालीसा का पाठ करना भी लाभकारी माना गया है। लेकिन लक्ष्मी चालीसा का पाठ सही विधि और नियम के साथ करना चाहिए। वरना फिर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आप पर नहीं बरसेगा।

शुक्रवार को इस विधि और नियम से करें लक्ष्मी चालीसा का पाठ

  • शुक्रवार के दिन प्रात:काल उठकर स्नान आदि करने के बाद साफ-सुथरे कपड़े पहनें। इस दिन गुलाबी, सफेद या लाल रंग के वस्त्र पहनें।

  • इसके बाद मंदिर या पूजा घर में उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा में चौकी स्थापित करें और उसपर लाल रंग का कपड़ा बिछा दें। इस पर माता लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।

  • अब माता लक्ष्मी के सामने घी का एक मुखी या चौमुखी दीया जलाएं। फिर मां लक्ष्मी को मखाने की खीर, बताशा या सफेद मिठाई का भोग लगाएं।

  • फिर अपना मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर रखें और लक्ष्मी चालीसा का पाठ आरंभ करें। चालीसा पूरा होने के बाद मां लक्ष्मी की आरती और मंत्रों का जाप करें।

लक्ष्मी चालीसा पढ़ते समय न करें ये गलतियां

  1. लक्ष्मी चालीसा का पाठ हमेशा सही दिशा में बैठकर ही करें। दक्षिण दिशा की तरफ मुख कर के कभी चालीसा नहीं पढ़ना चाहिए।

  2. लक्ष्मी चालीसा का पाठ हमेशा ऊन या कुश के आसन पर बैठकर ही करें। प्लास्टिक या कालीन आसन का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

  3. लक्ष्मी चालीसा का पाठ पूरे मन और ध्यान से करना चाहिए। चालीसा के बीच में न उठें और न ही किसी से बातें करें। 

  4. जहां साफ-सफाई रहता है वहां माता लक्ष्मी का वास होता है। लक्ष्मी चालीसा का पाठ करते समय स्वच्छता का पूरा ध्यान रखें। इस दिन बिना स्नान किए या गंदे कपड़े पहनकर लक्ष्मी चालीसा का पाठ कभी न करें। काले रंग के कपड़े पहनकर पूजा न करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Chandra Grahan 2026: इस बड़े त्यौहार के दिन लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानें भारत में नजर आएगा या नहीं

'मनी मैग्नेट' कहलाता है ये इनडोर प्लांट, करियर-कारोबार के लिए है लकी, खास दिशा में रखने से मिलेगा खूब फायदा!