1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Laxmi Narayan Rajyog 2026: मई में इस दिन बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Laxmi Narayan Rajyog 2026: मई में इस दिन बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Laxmi Narayan Rajyog 2026: मई में अत्यंत ही शुभ लक्ष्मी-नारायण योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का इन राशियों पर अत्याधिक शुभ असर देखने को मिलेगा। तो यहां जानिए उन लकी राशियों के बारे में।

लक्ष्मी नारायण राजयोग 2026- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK लक्ष्मी नारायण राजयोग 2026

Laxmi Narayan Rajyog 2026 and Horoscope: मई का महीना कुछ राशियों के लिए बहुत ही लकी रहने वाला है। इस माह में सबसे शुभ और लाभदायक लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में लक्ष्मी नारायण राजयोग को वैभव प्रदान करने वाला योग माना जाता है। इस योग के शुभ प्रभाव से जीवन में सुख, समृद्धि और बुद्धिमत्ता का संचार होता है। आपको बता दें कि जब बुध और शुक्र ग्रह एक ही राशि में आते हैं जब लक्ष्मी-नारायण राजयोग बनता है। 14 मई को शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 29 मई को बुध भी इसी राशि में गोचर करें। इन दोनों ग्रहों की युती से शुभ लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा। इस योग का इन राशियों पर अत्यधिक शुभ प्रभाव पड़ेगा, इ्न्हें धन-धान्य और सुख-समृद्धि का सुख मिलेगा।

मिथुन राशि

लक्ष्मी नारायण योग मिथुन राशि वालों के लिए अत्यधिक फलदायी रहेगा। कारोबार में फायदा मिलेगा। वहीं नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे, प्रमोशन मिल सकता है। मिथुन राशि वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलने के योग है। परिवार में भी खुशहाली और शांति बनी रहेगी। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और आय के नए स्रोत बनेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को करियर में तरक्की मिलेगी। नई जिम्मेदारी मिल सकती है, अधिकारियों से काम की सराहना मिलेगी। इस दौरान आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। अचानक से धन की भी प्राप्ति हो सकती है और रुके हुए सारे काम भी पूरे होंगे। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं, तो परिणाम सुखद रहेंगे।

तुला राशि

लक्ष्मी-नारायण राजयोग तुला राशि वालों को आर्थिक लाभ दिलाएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुके हुए सारे काम बिना बाधा के पूरे होंगे। निवेश से लाभ मिल सकता है। कारोबार में भी फायदा मिलेगा। कोई नया और बड़ा प्रोजक्ट हाथ लग सकता है।  पैतृक संपत्ति या किसी पुराने निवेश से अचानक धन लाभ हो सकता है। प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।

धनु राशि

इस राशि के कारोबारियों के लिए लक्ष्मी-नारायण राजयोग अत्यंत ही लाभदायक रहेगा। व्यापार में कई गुना अधिक मुनाफा मिलेगा। यह समय खुशियों से भरा रहेगा। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर बन रहें हैं दुर्लभ संयोग, इस मुहूर्त में करें पूजा, साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव होगा कम

Navpancham Yog: मंगल और चंद्रमा के बीच 2 मई को बनेगा नवपंचम योग, 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, होगा लाभ