A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Lucky Luck Line: बादशाह जैसी जिंदगी जीते हैं ऐसी भाग्य रेखा वाले लोग, सोने की कलम से लिखाकर आते हैं अपनी किस्मत!

Lucky Luck Line: बादशाह जैसी जिंदगी जीते हैं ऐसी भाग्य रेखा वाले लोग, सोने की कलम से लिखाकर आते हैं अपनी किस्मत!

Lucky Luck Line Astrology: कहते हैं ऐसी भाग्य रेखा कम ही लोगों के हाथों में देखने को मिलती है। लेकिन जिनके हाथ में ये रेखा होती हैं, उनका जीवन बेहद सुख में बीतता है। ऐसे लोगों के बारे में कहा जाता है कि ये अपनी किस्मत सोने की कलम से लिखाकर आते हैं।

bhagya rekha- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK शाही जिंदगी जीते हैं ऐसी भाग्य रेखा वाले लोग

Lucky Luck Line: हस्तरेखा शास्त्र अनुसार हाथ की रेखाएं हमारे जीवन का दर्पण होती हैं। जिससे ये आसानी से जान सकते हैं कि हमारा आने वाला समय कैसा रहेगा। वैसे तो हाथ में कई रेखाएं होती हैं जैसे जीवन रेखा, पढ़ाई की रेखा, ह्रदय रेखा, विवाह रेखा...इत्यादि। लेकिन सभी में सबसे महत्वपूर्ण होती है भाग्य रेखा। ये रेखा व्यक्ति के भविष्य, करियर, तरक्की और आर्थिक जीवन के बारे में बताती है। हर किसी के हाथ में अलग-अलग तरह की भाग्य रेखा होती है। चलिए जानते हैं कैसी भाग्य रेखा वाले लोग बादशाह जैसी जिंदगी जीते हैं। 

कहा होती है भाग्य रेखा?

भाग्य रेखा हथेली के निचले हिस्से यानी मणिबंध के मध्य से शुरू होकर, हथेली के बीच से होती हुई, बीच वाली उंगली के नीचे स्थित शनि पर्वत तक जाती है। यह रेखा हमारे करियर, सफलता और भाग्य का संकेत देती है। चलिए आगे जानते हैं कैसी भाग्य रेखा शुभ मानी जाती है।

Image Source : canvaभाग्य रेखा

शनि पर्वत तक जाने वाली भाग्य रेखा

जिन लोगों की भाग्य रेखा कलाई (मणिबंध) से शुरू होकर एकदम स्पष्ट और सीधे मध्यमा उंगली के निचले स्थान तक जाती है, ऐसे लोग बेहद भाग्यशाली माने जाते हैं। कहते हैं ऐसे लोग जिस भी काम में हाथ डालते हैं उन्हें सुनहरी सफलता प्राप्त होती है। इन्हें पैतृक संपत्ति से भी खूब लाभ मिलता है और समाज में इनकी अलग पहचान होती है।

जीवन रेखा से निकली भाग्य रेखा

अगर भाग्य रेखा जीवन रेखा से निकलकर आगे बढ़ती है, तो इसका अर्थ है कि व्यक्ति अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर शिखर तक पहुंचेगा। ऐसे लोगों के पास एक समय बाद धन-दौलत की कोई कमी नहीं रहती। 

Image Source : canvaऐसी भाग्य रेखा वाले होते हैं भाग्यशाली

ऐसी भाग्य रेखा वाले जीते हैं बादशाह जैसे जिंदगी

कहते हैं जिनके हाथ में दो भाग्य रेखा होती है, ऐसे लोग किस्मत की बेहद धनी माने जाते हैं। इनके जीवन में धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती। इन्हें जीवन में तमाम सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं और ये बादशाह जैसी जिंदगी जीते हैं। बता दें ये भाग्य रेखाएं समानांतर चलती हैं।

भाग्य रेखा पर खास निशान

यदि भाग्य रेखा के अंत में यानी शनि पर्वत पर V का आकार या त्रिशूल का चिह्न बनता है, तो यह राजयोग के समान माना जाता है। ऐसे लोग जीवन में अपार लोकप्रियता हासिल करते हैं। साथ ही ये अक्सर राजनीति या बड़े व्यापारिक घरानों के प्रमुख होते हैं।

Image Source : canvaक्या आपके हाथ में ऐसी भाग्य रेखा?

भाग्य रेखा अगर दो हिस्सों में हो जाए

जिनके हाथ में भाग्य रेखा शनि पर्वत तक पहुंचकर दो हिस्सों में हो जाए और उसका एक भाग गुरु पर्वत तक पहुंच जाए, तो ऐसे लोग जीवन में धन और मान-सम्मान दोनों प्राप्त करते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Akshaya Yog: 19 अप्रैल से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत! सूर्य-चंद्र बनाएंगे अक्षय योग, शुरू होगा गोल्डन टाइम

Palmistry: हथेली की वो रेखाएं जो लव लाइफ में दिलाती हैं सफलता, आपके हाथ में भी हैं तो पार्टनर का हमेशा देंगे साथ