1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Akshaya Yog: 19 अप्रैल से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत! सूर्य-चंद्र बनाएंगे अक्षय योग, शुरू होगा गोल्डन टाइम

Akshaya Yog: 19 अप्रैल से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत! सूर्य-चंद्र बनाएंगे अक्षय योग, शुरू होगा गोल्डन टाइम

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Apr 07, 2026 07:15 am IST,  Updated : Apr 07, 2026 07:15 am IST

Akshaya Yog 2026: 19 अप्रैल 2026 को यानी अक्षय तृतीया के दिन सूर्य और चंद्रमा अपनी-अपनी उच्च राशियों में रहेंगे। जिससे अक्षय योग का निर्माण होगा। जानिए किन राशियों के लिए ये योग लाभकारी साबित होगा।

Akshaya Yog- India TV Hindi
अक्षय योग Image Source : CANVA

Akshaya Yog 2026: ज्योतिष में अक्षय योग को बेहद शुभ माना जाता है। ये योग सूर्य और चंद्र के उच्च राशियों में होने पर बनता है। 19 अप्रैल को सूर्य देव अपनी उच्च राशि मेष में विराजमान रहेंगे तो वहीं चंद्र देव अपनी उच्च राशि वृषभ में गोचर करेंगे। इन दोनों ग्रहों की ये स्थिति 4 राशियों को विशेष लाभ प्रदान करेगी। इन राशियों की तकदीर इस खास योग से चमक जाएगी। करियर में खूब तरक्की मिलेगी और धन-धान्य की भी कोई कमी नहीं रहेगी। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। इतना ही नहीं आपको ऐसी नई जिम्मेदारी मिल सकती है जिससे आपको भविष्य में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। बिजनेस से जुड़े कार्यों में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। इस योग के शुभ प्रभाव से आपकी निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। जिससे आप निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

वृषभ राशि (Taurus)

आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान आपका भूमि या वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। कई माध्यमों से धन की प्राप्ति होने के योग बन रहे हैं। जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता पाएंगे। घर-परिवार के लोगों का हर काम में साथ मिलेगा।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए भी ये योग किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। भाग्य का हर कदम पर साथ मिलेगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। व्यापारियों के लिए यह गोल्डन पीरियड रहेगा। आपकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है जो आपको भविष्य में अक्षय यानी कभी न खत्म होने वाला लाभ प्रदान करेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों को आर्थिक सफलता मिलेगी। अचानक से धन लाभ होने के आसार हैं। पैतृक संपत्ति या किसी पुराने निवेश से भी आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। विदेश जाने का सपना देख रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। अगर आप लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो ये समय आपके लिए काफी बढ़िया रहने वाला है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Solar Nav Varsh 2026: सोलर नववर्ष इन 4 राशियों के लिए रहेगा लकी, करियर में मिलेगी जबरदस्त तरक्की!

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।