1. Hindi News
  2. धर्म
  3. गुरुवार को बन रहा मघा नक्षत्र का शुभ संयोग, नौकरी-कारोबार से जुड़ी परेशानियां से चाहिए राहत, तो जरूर करें ये खास उपाय!

गुरुवार को बन रहा मघा नक्षत्र का शुभ संयोग, नौकरी-कारोबार से जुड़ी परेशानियां से चाहिए राहत, तो जरूर करें ये खास उपाय!

मघा नक्षत्र और गुरुवार के दिन किए जाने वाले कुछ उपाय जीवन की कई परेशानियों से राहत दिलाने वाले माने गए हैं। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, ये उपाय कारोबार, नौकरी, पढ़ाई और आर्थिक स्थिति से जुड़ी समस्याओं से राहत दिला सकते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ असरदार उपायों के बारे में।

guruwar ke upay- India TV Hindi
Image Source : PINTEREST गुरुवार को मघा नक्षत्र में करें ये उपाय

मघा नक्षत्र और गुरुवार का दिन धार्मिक दृष्टि से खास माना जाता है। 13 अगस्त 2026 को मघा नक्षत्र और गुरुवार का शुभ संयोग बन रहा है। इस दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति से जुड़े कुछ विशेष उपाय करने की मान्यता है। अगर जीवन में किसी तरह की परेशानी चल रही है या आप अपनी तरक्की, कारोबार, नौकरी और पारिवारिक जीवन को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो आप भी इन उपायों को अपना सकते हैं। यहां जानिए इस शुभ संयोग में किए जाने वाले कुछ प्रभावशाली उपायों के बारे में। 

योग्यता और ज्ञान का बना रहेगा प्रभाव

अगर आप सब कुछ हासिल कर लेना चाहते हैं, तो आज के दिन बरगद के पेड़ के पास जाकर धूप दिखाएं। साथ ही उसके तने को छूकर नमस्कार करें। ऐसा करने से आप अपनी योग्यता और ज्ञान से सब कुछ हासिल करने में सक्षम होंगे।

दाम्पत्य जीवन की खुशहाली का उपाय

अगर आपके दाम्पत्य जीवन में कुछ वैचारिक मतभेद चल रहे हैं, जिसकी वजह से अक्सर आपके और आपके जीवनसाथी के बीच तकरार होती रहती है, तो इस स्थिति से बाहर निकलने के लिये आज के दिन दूध, चावल की खीर बनाएं और हो सके तो उसमें थोड़ा सा केसर भी डाल दें। अब श्री विष्णु को इस खीर का भोग लगाएं। साथ ही इस मंत्र - माधवाय नमः का जाप करें। 

शत्रु पर विजय के लिए उपाय

अगर आप अपने किसी शत्रु से परेशान हैं और उस पर विजय पाना चाहते हैं, तो अपने शत्रु पर विजय पाने के लिये आज के दिन एक छोटा सा पीले रंग का कपड़ा लें और साथ ही एक कटोरी में पानी की सहायता से थोड़ी सी हल्दी घोल लें। अब उस पीले रंग के कपड़े पर घुली हुई हल्दी से अपने शत्रु का नाम लिखें और उस कपड़े को श्री विष्णु के मन्दिर में जाकर, भगवान के चरणों में रख दें।

विदेश में पढ़ाई की बनेगी राह

अगर आप पढ़ाई के सिलसिले में विदेश जाना चाहते हैं, लेकिन आपका काम नहीं बन पा रहा है तो अपने गुरु या अपने माता पिता का आशीर्वाद लेकर देवगुरु बृहस्पति के इस मंत्र का जाप करें। मंत्र इस प्रकार है- ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः बृहस्पतये नमः।

व्यवसायिक यात्रा से लाभ का उपाय

अगर आप अपनी व्यवसायिक यात्रा से अर्थ लाभ पाना चाहते हैं, अपनी फाइनेंशियल कंडिशन को बेहतर करना चाहते हैं, तो आज के दिन एक केसर की डिब्बी लेकर, उसे भगवान विष्णु के चरणों से लगाकर अपने पास रख लें और जब कभी आप किसी व्यवसायिक यात्रा से बाहर जायें, तो उस केसर से अपने माथे पर तिलक लगाकर जायें। लेकिन अगर आप केसर ना ले सकें, तो आप एक डिब्बी में सुखी हल्दी ले लें।

नौकरी में लाभ के लिए उपाय

अगर आप नौकरी में लाभ की स्थिति सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो आम के साफ सुथरे पांच पत्ते लेकर उन्हें पानी से धो लें, उन पर रोली से श्री लिखकर विष्णु भगवान को अर्पित करें।

कमर दर्द के लिए उपाय

अगर आप कुछ दिनों से कमर दर्द की समस्या से परेशान है, तो मंदिर में काले तिल का दान करें। साथ ही बरगद के पेड़ की रोली, चावल से पूजा करें।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: घर के ईशान कोण में रखी 4 चीजें बना सकती हैं आपको अमीर, भाग्य का भी मिलता है साथ