Mahalaxmi Rajyog 2026: महाशिवरात्रि के बाद इन राशियों की किस्मत चमकने वाली है। इस साल 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया जाएगा। वही अगले दिन यानी 16 फरवरी को चंद्रमा और मंगल मिलकर महालक्ष्मी राजयोग बनाएंगे। बता दें कि मंगल और चंद्रमा दोनों ग्रहों की युति से महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होता है। ज्योतिष दृष्टि में यह योग बहुत ही शुभ और लाभकारी माना गया है। महालक्ष्मी राजयोग इन 3 राशियों के लिए बेहद ही फलदायी होगा। इन जातकों को सुख-समृद्धि और धन-धान्य का सुख मिलेगा। तो आइए जानते हैं कि वो लकी 3 राशियां कौनसी हैं।
1. मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए महालक्ष्मी राजयोग बहुत ही फायदेमंद रहेगा। मेष राशि के जातकों को करियर में अपार सफलता मिलेगी और आय में भी वृद्धि होगी। इस राशि के व्यापारियों को भी व्यापार में मुनाफा मिलेगा। साथ ही नए प्रोजेक्ट और कॉन्ट्रैक्ट भी मिलने का जबरदस्त योग बन रहा है। मेष राशि के जातकों को पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिल सकता है।
2. वृषभ राशि
महालक्ष्मी राजयोग के शुभ प्रभाव से वृषभ राशि वालों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा और आय में भी वृद्धि होगी। सभी अटके हुए काम बिना बाधा के पूरे होंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को भी सफलता मिल सकती है। करियर में सफलता मिलेगी। महालक्ष्मी राजयोग वृषभ राशि वालों के लिए अत्यंत ही लाभकारी रहेगा।
3. मकर राशि
मकर राशि वालों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। मेहनत का फल मिलेगा और करियर में सफलता मिलेगी। निवेश से भी लाभ मिल सकता है। दांपत्य जीवन में भी खुशियां बनी रहेगी। परिवार में सब सुख-शांति के साथ रहेंगे। घर में खुशियों छाई रहेगी। महालक्ष्मी राजयोग मकर राशि वालों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें:
Weekly Horoscope: इस हफ्ते इन राशियों की लव लाइफ में आएगा यह अहम मोड़, जानें आपकी प्रेम कहानी कैसी रहेगी
Weekly Career Horoscope: इस सप्ताह मेहनत के बल पर ही चढ़ेंगे सफलता की सीढ़ी, जानें आपके करियर के लिए कैसा रहेगा यह हफ्ता