A
Hindi News धर्म Mahalaxmi Rajyog 2026: मंगल और चंद्र ग्रह मिलकर बनाएंगे महालक्ष्मी राजयोग, इन 3 राशियों पर होगी पैसों की बरसात

Mahalaxmi Rajyog 2026: मंगल और चंद्र ग्रह मिलकर बनाएंगे महालक्ष्मी राजयोग, इन 3 राशियों पर होगी पैसों की बरसात

Mahalaxmi Rajyog 2026: 16 मार्च को मंगल और चंद्रमा की अनुकूल स्थिति से महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। यह योग आर्थिक मजबूती, करियर ग्रोथ और अचानक धन लाभ के संकेत देता है। 3 राशियों के लिए समय विशेष रूप से शुभ रहने वाला है।

mahalakshmi rajyog 2026 impact- India TV Hindi Image Source : INDIA TV महालक्ष्मी राजयोग से 3 राशियों पर होगी पैसों की बरसात

Mahalaxmi Rajyog 2026: ज्योतिषीय दृष्टि से 16 मार्च 2026 का दिन बेहद खास रहने वाला है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस दिन मंगल और चंद्रमा की शुभ स्थिति से महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, यह योग धन और आर्थिक उन्नति का संकेत देता है। इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के विशेष लाभ मिलने की संभावना है। तो आइए जानते हैं कि किन जातकों पर मंगल और चंद्र ग्रह की शुभ दृष्टि पडे़गी और किन राशियों पर धन की बारिश होने की संभावना है। 

महालक्ष्मी राजयोग क्या होता है?

वैदिक ज्योतिष में जब मंगल की शुभ दृष्टि चंद्रमा पर पड़ती है या दोनों ग्रह केंद्र अथवा त्रिकोण भाव में मजबूत स्थिति में होते हैं, तब महालक्ष्मी राजयोग बनता है। मंगल ऊर्जा और साहस का प्रतीक है, जबकि चंद्रमा मन और भावनाओं का कारक माना जाता है। जब ये दोनों ग्रह सामंजस्य में आते हैं तो व्यक्ति के जीवन में आर्थिक उन्नति, पद प्रतिष्ठा और सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग बनते हैं।
इस योग के प्रभाव से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं, अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं और करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है।

वृषभ राशि पर प्रभाव

इन जातकों के लिए यह समय आर्थिक दृष्टि से बेहद अनुकूल रह सकता है। पुराने निवेशों से लाभ मिलने की संभावना है और व्यापार में नई योजनाएं सफल हो सकती हैं। जॉब वालों को प्रमोशन या इंक्रीमेंट का लाभ मिल सकता है। परिवार में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और लंबे समय से अटके काम पूरे होने लगेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे नए अवसरों का लाभ उठाने में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि के लिए शुभ संकेत

इस राशि वालों को अपनी मेहनत का फल मिलने का समय है। करियर में उन्नति और व्यापार में मुनाफा संभव है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और निवेश के लिए अनुकूल अवसर मिल सकते हैं। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा, जिससे मानसिक तनाव कम होगा। पुराने प्रोजेक्ट्स आगे बढ़ाने के लिए यह समय बेहतर साबित हो सकता है।

वृश्चिक राशि को होगा लाभ

इन जातकों के लिए यह राजयोग पेशेवर और आर्थिक जीवन में मजबूती लाने वाला साबित हो सकता है। व्यापार में विस्तार और नए अवसर मिलने के योग बनेंगे। निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। पुराने विवाद सुलझने और अटके कार्य पूरे होने की संभावना है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: Lion Photo Vastu: घर में नहीं लगानी चाहिए शेर की तस्वीर, माना जाता है अशुभ! जानिए वास्तु की चेतावनी

क्या आप भी गिनकर बनाती हैं रोटियां, ये सही है या अशुभ? जानें रोटी बनाने से जुड़े जरूरी वास्तु नियम