Lion Photo Vastu: सपनों का आशियाना बनाना हर किसी का सपना होता है। अपना घर बनने के बाद लोग इसे अपने अनुसार सजा तो लेते हैं, लेकिन बहुत से लोगों को ऊर्जा प्रवाह के बारे में कोई जानकारी नहीं होती है। घर की सजावट में लोग कई तरह की पेंटिंग और तस्वीरें लगाते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार हर तस्वीर का घर की ऊर्जा पर प्रभाव पड़ता है। खासतौर पर शेर की तस्वीर को लेकर वास्तु में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। भले ही शेर जंगल का राजा माना जाता हो, लेकिन घर में इसकी फोटो लगाना शुभ नहीं माना गया है। आइए जानते हैं घर में शेर की तस्वीर लगाने वालों के लिए वास्तु क्या चेतावनी देता है।
शेर की तस्वीर क्यों मानी जाती है अशुभ
वास्तु ग्रंथों जैसे समरांगण सूत्रधार, प्रासाद मंडन और वृहत् संहिता में बताया गया है कि घर में रखी वस्तुएं वहां रहने वाले लोगों के जीवन को प्रभावित करती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार शेर आक्रामकता, अहंकार और क्षेत्रीय भावना का प्रतीक है। ऐसे में घर के भीतर शेर की तस्वीर लगाने से परिवार में तनाव और विवाद बढ़ सकते हैं।
नेगेटिविटी को मिलता है बढ़ावा
आपने हमेशा से सुना होगा कि आक्रामक पशुओं की तस्वीरें या मूर्तियां घर में नकारात्मक ऊर्जा ला सकती हैं। इसके पीछे वास्तु की मान्यता है कि ऐसा करने से आपके पारिवारिक रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ती हैं और जीवन में रुकावटें आ सकती हैं। इसलिए वास्तु में ऐसे चित्रों से बचने की सलाह दी जाती है।
ऐसी तस्वीरें न लगाएं
वास्तु के अनुसार गिद्ध, उल्लू, कबूतर, कौआ, बाज और बगुले जैसे पक्षियों की तस्वीरें भी दीवारों पर नहीं लगानी चाहिए, क्योंकि इन्हें अशुभ संकेत माना गया है।
कौन सी तस्वीरें मानी जाती हैं शुभ
घर में गाय, सात दौड़ते घोड़े, हाथी, कछुआ, हंस और मोर की तस्वीरें लगाना शुभ माना गया है। ये दीर्घायु, स्थिरता, ज्ञान, शक्ति और समृद्धि के प्रतीक माने जाते हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाते हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: बिना तोड़फोड़ दूर करें घर का वास्तु दोष, ये छोटी सी चीज रखते ही दिखेगा असर, तरक्की में आ रही रुकावट होगी खत्म!