1. Hindi News
  2. धर्म
  3. महाशिवरात्रि के दिन कर लें ये 9 उपाय, कुंडली के सभी ग्रह देने लगेंगे शुभ परिणाम

महाशिवरात्रि के दिन कर लें ये 9 उपाय, कुंडली के सभी ग्रह देने लगेंगे शुभ परिणाम

महाशिवरात्रि के दिन कुछ आसान से उपाय करके आप सभी 9 ग्रहों को शांत कर सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में जानकारी देंगे।

Mahashivratri 2025- India TV Hindi
Image Source : META AI महाशिवरात्रि

फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाने वाला महाशिवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म के हर शिव भक्त के लिए बेहद खास होता है। इस दिन शिव जी की आराधना के साथ ही रात्रि जागरण करने से भी कई शुभ फलों की प्राप्ति व्यक्ति को होती है। इस बार 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन शिव पूजन के साथ ही कुछ उपाय करने से भी आपको विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। इन उपायों को करने से आप कुंडली में मौजूद सभी ग्रहों को शांत कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में। 

सूर्य ग्रह के लिए उपाय 
सूर्य ग्रह को शांत करने के लिए और इससे जुड़े शुभ परिणाम प्राप्त करने के लिए महाशिवरात्रि के दिन आपको शिव जी पर चंदन का लेप और घी अर्पित करना चाहिए। 

चंद्र ग्रह के लिए उपाय 
चंद्र ग्रह को शांत करने से मानसिक संतुलन प्राप्त होता है। इस ग्रह के शुभ परिणाम पाने के लिए महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर दूध अर्पित करना शुभ होता है। 

मंगल ग्रह के लिए उपाय 
कुंडली में मंगल की स्थिति को शुभ करने के लिए शिवलिंग का अभिषेक शहद से करना चाहिए, या फिर जल में शहद मिलाकर भी आप अभिषेक कर सकते हैं।

बुध ग्रह के लिए उपाय 
बुध को मजबूत करने के लिए महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र और मूंग की दाल आप अर्पित कर सकते हैं। 

शनि ग्रह के लिए उपाय
शनि के अच्छे फल प्राप्त करने लिए शिवलिंग पर जल में तिल मिलाकर आपको अर्पित करना चाहिए। इससे शनि शांत होता है और आपको अच्छी फल मिलते हैं। 

गुरु ग्रह के लिए उपाय 
गुरु ग्रह को शांत करने के लिए महाशिवरात्रि के दिन आपको पीले फलों या पीली मिठाइयों का भोग भगवान शिव को लगाना चाहिए। 

शुक्र ग्रह के लिए उपाय 
शुक्र ग्रह अगर कुंडली में शुभ हो तो भौतिक सुख आपको प्राप्त होते हैं। कुंडली में शुक्र को मजबूत करने के लिए महाशिवरात्रि के दिन दही में चीनी मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। 

राहु-केतु के लिए उपाय 
राहु को शुभ करने के लिए भांग और धतुरा आप शिवलिंग पर अर्पित कर सकते हैं। वहीं केतु की शुभता प्राप्त करने के लिए चंदन शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Mahashivratri Upay: आज महाशिवरात्रि के दिन राशिनुसार करें ये उपाय, महादेव खुशियों से भर देंगे झोली

Mahashivratri Mythology Story: महाशिवरात्रि क्यों मनाई जाती है? यहां पढ़ें इस त्यौहार से जुड़ी पौराणिक कथा