A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Mangal Gochar 2026: मंगल कर चुके हैं राशि परिवर्तन, इन राशियों की पलटेगी किस्मत, जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

Mangal Gochar 2026: मंगल कर चुके हैं राशि परिवर्तन, इन राशियों की पलटेगी किस्मत, जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

Mars Transit in Aries 2026: मंगल मेष राशि में गोचर कर चुके हैं । इस गोचर का सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप से प्रभाव पड़ेगा। तो यहां जानिए मंगल गोचर आपकी राशि के लिए कैसा रहने वाला है।

मंगल गोचर 2026- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV मंगल गोचर 2026

Mangal Gochar 2026: जब मंगल राशि परिवर्तन करते हैं तो सभी 12 राशियों पर इसका अलग-अलग रूप से प्रभाव पड़ता है। 11 मई को दोपहर 12 बजकर 38 मिनट पर मंगल मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं। मंगल इस राशि में 21 जून तक रहेंगे, इसके बाद वह शुक्र की राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बता दें कि अगर किसी की कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होता है तो वह व्यक्ति को शक्तिशाली और साहसी बनाता है। वहीं अगर जन्मपत्रिका में मंगल अच्छी स्थिति में न हो तो यह समाज के विरूद्ध कामों के लिए प्रेरित करता है। मंगल की अशुभ स्थिति में जातक को आंख और जोड़ों से संबंधी समस्या हो सकती है। तो आइए जानते हैं कि मंगल गोचर का विभिन्न राशियों पर क्या असर पड़ेगा। साथ ही जानेंगे कि मंगल के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए क्या उपाय करने चाहिए।

मेष राशि 

मंगल आपके पहले स्थान, यानि लग्न स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में लग्न यानि पहले स्थान का संबंध हमारे शरीर और मुख से है। मंगल के इस गोचर के प्रभाव से आपके द्वारा कही गयी बात काफी प्रभावशाली होगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। साथ ही आपकी संतान को कोर्ट- कचहरी के कार्यों से लाभ मिलेगा। 

वृषभ राशि

मंगल आपके बारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के बारहवें स्थान का संबंध आपके व्यय और शय्या सुख से है। मंगल के इस गोचर के प्रभाव से 20 जून तक आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। आप इस दौरान अपनी लग्जरी पर भी ध्यान दे सकते हैं। इस दौरान शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ पायेंगे।

मिथुन राशि 

मंगल आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के ग्यारहवें स्थान का संबंध हमारे आय और इच्छाओं की पूर्ति से होता है। मंगल के इस गोचर के प्रभाव से आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। माता-पिता से भी आपको आर्थिक रूप से लाभ मिलेंगे। आध्यात्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। इस दौरान आपकी कोई इच्छा पुरी होगी। जो लोग पशुपालन के काम से जुड़े हुए हैं या जो व्यापारी वर्ग के लोग हैं, उन्हें अच्छा लाभ मिल सकता है। 

कर्क राशि 

मंगल आपके दसवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के दसवें स्थान का संबंध हमारे करियर, राज्य और पिता से होता है। मंगल के इस गोचर के प्रभाव से आपको करियर में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आपके पिता को भी अपने काम पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। इस दौरान आपको अपने घर में सोने के आभूषणों का भी थोड़ा ध्यान रखना चाहिए।

सिंह राशि 

मंगल आपके नवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के नौवें स्थान का संबंध हमारे भाग्य से होता है। मंगल के इस गोचर के प्रभाव से आपको अपने भाग्य से लाभ पाने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। आपके काम मन मुताबिक पूरे होने में समय लग सकता है। इसके अलावा जीवन में सुख-साधन जुटाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। 

कन्या राशि 

मंगल आपके आठवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के आठवें स्थान का संबंध हमारे आयु से है। मंगल के इस गोचर के प्रभाव से आपको अपनी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। इस दौरान किसी भी मामले में शत्रु आपसे जीतने में असमर्थ होगा।

तुला राशि 

मंगल आपके सातवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के सातवें स्थान का संबंध हमारे जीवनसाथी से है। आपको बता दें कि जन्मपत्रिका में पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर मंगल के गोचर से जातक अस्थायी रूप से मांगलिक कहलाता है, यानि आपके सातवें स्थान पर मंगल के इस गोचर से आप 20 जून तक के लिए अस्थायी तौर पर मांगलिक कहलायेंगे। ऐसे में अगर आप विवाहित हैं, तो आपको इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि क्या आपके जीवनसाथी की जन्मपत्रिका में भी मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें जा रहा है। अगर हां... तो ठीक है, अन्यथा मंगल के इस गोचर के उपाय आपको जरूर करने चाहिए। लिहाजा 20 जून तक मंगल के अशुभ फलों से बचने के लिए आपको अपनी बुआ या बहन को कुछ मीठा देना चाहिए और उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। 

वृश्चिक राशि 

मंगल आपके छठे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के छठे स्थान का संबंध हमारे मित्र, शत्रु और स्वास्थ्य से है। मंगल के इस गोचर के प्रभाव से आपको मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी भी कार्य को करने में आप खुद को सहज महसूस करेंगे। आपको व्यापार से लाभ मिलेगा। अगर आपकी लेखन में रुचि है, तो इस दौरान आपकी लेखन क्षमता मजबूत होगी। लिहाजा मंगल के शुभ फल बनाये रखने के लिए आपको किसी कन्या को कुछ गिफ्ट देना चाहिए। अगर आपकी खुद की कोई कन्या है, तो आप उसे भी कुछ गिफ्ट कर सकते हैं। 

धनु राशि 

मंगल आपके पांचवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के पांचवें स्थान का संबंध हमारे संतान, बुद्धि, विवेक और रोमांस से है। मंगल के इस गोचर के प्रभाव से आप विद्या के क्षेत्र में आगे रहेंगे। किसी भी तरह की परीक्षाओं में आपको सफलता जरूर मिलेगी। संतान से भी आपको हर तरह का लाभ मिलेगा। आपका विवेक बना रहेगा। लवमेट के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे। लिहाजा जीवन में मंगल के शुभ फल बनाये रखने के लिए आपको रात को सोते समय अपने सिरहाने पर पानी रखकर सोना चाहिए और अगले दिन उस पानी को किसी पेड़-पौधे की जड़ में डाल देना चाहिए।

मकर राशि

मंगल आपके चौथे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के चौथे स्थान का संबंध हमारे भवन, भूमि, वाहन और माता से है। मंगल के इस गोचर के प्रभाव से कार्यों में माता से सहयोग मिलेगा। भूमि-भवन और वाहन का सुख मिलने में आपको थोडा और इंतजार करना पड़ेगा।

कुंभ राशि 

मंगल आपके तीसरे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के तीसरे स्थान का संबंध हमारे पराक्रम, भाई-बहन और यश से है। मंगल के इस गोचर के प्रभाव से आपको भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही आपकी बातों से दूसरे लोग प्रभावित होंगे। आपके काम समय पर पूरे होंगे। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा। लिहाजा मंगल के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए आपको अपने बड़े भाई को कुछ गिफ्ट करना चाहिए।

मीन राशि 

मंगल आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के दूसरे स्थान का संबंध हमारे धन और स्वभाव से है। मंगल के इस गोचर के प्रभाव से आपको अपनी मेहनत के बल पर आर्थिक लाभ जरूर मिलेगा। ससुराल पक्ष के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। आपको अन्न की कमी नहीं होगी। इस दौरान बड़े भाईयों से आपके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। लिहाजा मंगल के शुभ फल बनाये रखने के लिए आपको धार्मिक कार्यों में अपना सहयोग देते रहना चाहिए।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 

Shukra Gochar 2026: सुख-वैभव के कारक शुक्र बदलेंगे अपनी चाल, मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करते ही बदलेगी इन राशियों की किस्मत

Budh Gochar 2026: धन के देवता कुबेर की दिशा में प्रवेश करेंगे बुध, इन 4 राशियों का बदलेगा भाग्य, करियर और कारोबार में मिलेगी तरक्की