Mangal Gochar 2026: इस साल महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 दिन रविवार को मनाई जाएगी। इस खास अवसर पर मंगल ग्रह श्रवण नक्षत्र से निकलकर धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। यह नक्षत्र परिवर्तन रात 12 बजकर 45 मिनट पर होगा। ज्योतिष के अनुसार मंगल का यह गोचर कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। आइए जानते हैं कि मंगल के नक्षत्र गोचर से किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ होने वाला है।
महाशिवरात्रि पर मंगल का खास संयोग
महाशिवरात्रि के दिन मंगल ग्रह का खास संयोग बनने जा रहा है। मंगल ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना मानी जा रही है। मंगल ऊर्जा साहस और पराक्रम का कारक ग्रह है। ऐसे में इसका धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश कई राशियों के लिए उन्नति और सफलता के अवसर लेकर आ सकता है।
मेष राशि की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
मंगल मेष राशि के स्वामी ग्रह हैं इसलिए इस नक्षत्र परिवर्तन का सीधा प्रभाव मेष राशि पर पड़ेगा। आपको नई ऊर्जा और आत्मविश्वास मिलेगा। नौकरी और व्यापार में मेहनत का फल मिल सकता है। परिवार का माहौल सुखद रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।
वृषभ वालों को होगा बिजनेस से लाभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय शुभ संकेत दे रहा है। नौकरी में प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की संभावना है। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।
वृश्चिक वालों को मिलेगी कानूनी मामलों में राहत
वृश्चिक राशि के लिए मंगल का गोचर सकारात्मक परिणाम दे सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जमीन या संपत्ति खरीदने का योग बन सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है।
धनु राशि वालों को होगा धनलाभ
धनु राशि वालों के लिए यह गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है जिससे आय में वृद्धि होगी। जीवन में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे खत्म हो सकती हैं। महाशिवरात्रि पर मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन इन राशियों के लिए नए अवसर और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें-
Maha Shivratri Upay: महाशिवरात्रि के दिन इन मंत्रों का करें जाप, भगवान शिव की कृपा से दूर होगी हर परेशानी
Shiv Raksha Stotra PDF: महाशिवरात्रि पर करें शिव रक्षा स्तोत्र का पाठ, मनोकामनाएं होंगी पूरी और पाएंगे मानसिक शांति